ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
खेल

T20 World Cup Records: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में दिग्गज भारतीय भी शामिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 आने ही वाला है, जहां एक बार फिर विस्फोटक बैटिंग और बड़े-बड़े स्कोर पर हर किसी की नजर रहेगी. कौन-सा खिलाड़ी कितने छक्के मारता है, कितने रन बनाता है, इनकी काफी चर्चा होगी. मगर सिर्फ छक्के-चौके ही नहीं लगेंगे, बल्कि कई खिलाड़ी तो खाता खोले बिना भी पवेलियन लौट जाएंगे, क्योंकि ऐसा हमेशा ही होता रहा है.

कुछ खिलाड़ी तो कई बार ‘डक’ यानि शून्य पर आउट होते रहे हैं. अगर टी20 वर्ल्ड कप में सबले ज्यादा बार 0 पर आउट होने की बात करें तो इसमें पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शाहिद अफरीदी सबसे ऊपर हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप की 32 पारियों में ही 5 बार खाता खोले बिना आउट हो गए.

वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व स्टार ओपनर तिलकरत्ने दिनशान हैं. दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में 34 पारियों में बल्लेबाजी की है लेकिन इस दौरान वो 5 बार खाता खोलने में नाकाम रहे.

वहीं तीसरे नंबर पर एक या दो नहीं कुल 10 खिलाड़ियों का नाम है, जो 4-4 बार 0 पर आउट हुए. इसमें श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाज शामिल हैं.

भारत की बात करें तो सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप में खाता खोले बिना आउट होने वाले भारतीय हैं आशीष नेहरा, जो 3 बार डक पर आउट हुए. उनके अलावा क्विंटन डिकॉक, शाकिब अल हसन, पाथुम निसंका जैसे कई खिलाड़ी भी 3-3 बार 0 पर आउट हुए हैं.

Related Articles

Back to top button