ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
पंजाब

Gold Rate Today: सोने के दाम में रिकॉर्ड उछाल, ₹1.60 लाख के पार निकला गोल्ड; जानें 4 फरवरी का ताजा भाव

 हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई से मुनाफावसूली के कारण सोना और चांदी के दामों में तेज गिरावट आई थी। लेकिन अब निचले स्तर पर जोरदार खरीदारी होने से दोनों धातुओं की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। आज 4 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार में सोना मजबूती के साथ खुला और खबर लिखे जाने तक 5,701 रुपए की बढ़त के साथ 1,59,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी के दाम में 14,435 रुपए की तेजी आई और यह 2,82,450 रुपये प्रति किलो पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। कॉमेक्स पर सोना और चांदी दोनों ही अपने हाल के निचले स्तर से ऊपर आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक हालात और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

बीते एक हफ्ते में बाजार काफी अस्थिर रहा है। 29 जनवरी को सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे, लेकिन इसके बाद तेज गिरावट भी देखने को मिली। जानकारों के मुताबिक आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Related Articles

Back to top button