ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

श्रमिकों व कामगारों पर मेहरबान योगी सरकार, बुनियादी सुविधाओं के साथ सस्ती दर पर मिलेंगी दुकानें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रवासी श्रमिकों व कामगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई योजनाएं लेकर आ रहे हैं। अब सीएम योगी ने तय किया है कि प्रवासी श्रमिकों व कामगारों को बुनियादी सुविधाएं देने के साथ सस्ती दर पर दुकानें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें सरकार जीएसटी और नक्शे की छूट भी देगी।

प्रवासी श्रमिकों व कामगारों की मदद के लिए योगी सरकार ने मंगलवार को कई और महत्पवूर्ण कदम उठाए हैं। टीम-11 के अफसरों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामगार/श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) कल्याण आयोग के गठन और इसके दायित्वों को लेकर कई निर्णय लिए हैं। इसके साथ ही योगी सरकार श्रमिकों व कामगारों के लिए सस्ती दर पर दुकानें और घर भी देने जा रही है। इसमें सरकार जीएसटी और नक्शे में छूट भी देगी। खुद का रोजगार शुरू करने वालों को बैंक से मदद दिलाने में भी सरकार प्रमुख भूमिका निभाएगी।

स्किलिंग के जरिए जिला स्तर पर ही सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से रोजगार व नौकरी दिलाने की योगी सरकार की प्राथमिकता होगी। राज्य सरकार की प्रदेश स्तरीय कमेटी जिले के बाहर रोजगार व नौकरी दिलाने में मदद दिलाएगी। जिले से बाहर रोजगार व नौकरी करने वालों के लिए आवासीय सुविधा में भी सरकार मदद देगी। डोरमेट्री और दुकानों के लिए सरकारी भवनों व सरकारी भूमि चिह्नित की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button