ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

परम्पराएं तोड़कर बेटियों ने दिया पिता के जनाजे को कंधा

भरतपुर: राजस्थान में भरतपुर जिले पहाड़ी थाना क्षेत्र के उभाका गांव में आज अल्पसंख्यक समुदाय की तीन बेटियों ने समाज की परम्पराओं को तोड़ते हुए न केवल अपने पिता के जनाजे को कंधा दिया अपितु कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियो के हाथों मारे गए अपने ट्रक ड्राइवर पिता की हत्या का बदला लेने की कसम खाकर फौज में भर्ती होने का जज्बा भी दिखाया।

आतंकवादियो कर दी थी शरीफ खान की हत्या
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले कश्मीर में भरतपुर के ट्रक ड्राइवर शरीफ खान की आतंकवादियों के हाथों हत्या के बाद कल रात ही शव खाक ए सुपुर्द करने के लिए परिजनों को सुपुर्द किया गया था। आज बेहद शोकाकुल माहौल में जब शरीफ खान की पार्थिव देह को श्मशान ले जाया जा रहा था तो उसकी तीनो बेटियों तस्लीमा(15), मुस्कान(12) और बुसरा (8) ने अपने पिता के जनाजे को कंधा देने की इच्छा जाहिर की जिसे समाज के लोगों ने खुशी खुशी मान लिया।

बेटिया लेंगी पिता की मौत का बदला
अपने पिता के जनाजे को कंधा देते समय उनकी आंखों में आंसुओं के साथ खून भी बरस रहा था। कंधा देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने पिता की मौत को व्यर्थ नहीं जाने देंगी और फौज में भर्ती होकर आतंकवादियों से लोहा ले पिता की मौत का बदला लेंगी। तीनों बेटियों ने अपने इस फैसले से प्रशासन को भी अवगत कराया है। अल्पसंख्यक समाज मे महिलाओं द्वारा किसी जनाजे को कंधा देना वर्जित माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button