ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

ICC की ओर से बाउंड्री नियम हटाने पर सचिन ने किया ये कमेंट

नई दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदलुकर ने आईसीसी द्वारा ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम को विजेता घोषित करने वाले नियम को हटाने के कदम का स्वागत किया है। इसी नियम के दम पर इंग्लैंड ने इसी साल लॉडर्स में खेले गए विश्व कप के नाटकीय फाइनल में न्यूजीलैंड को मात दे जीत हासिल की थी। आईसीसी ने इस नियम को हटा दिया है और कहा कि अगर सेमीफाइनल और फाइनल में मैच टाई रहता है तो सुपर ओवर तब तक जारी रहेगा जब तक मैच का नतीजा नहीं आता।
सचिन ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे लगता है कि यह जरूरी था क्योंकि जब दो टीमों में कोई अंतर न हो तो यह पारदर्शी परिणाम के लिए सही तरीका है।’’ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया फाइनल मैच टाई रहा था जिसके बाद मैच सुपर ओवर में गया था, लेकिन यहां भी मैच टाई रहा तो इंग्लैंड को मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाने के कारण विश्व विजेता घोषित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button