ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

KXIP के नए कोच कुंबले ने अश्विन के भविष्य पर कही ये बात

नई दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब के नए कोच अनिल कुंबले ने कहा कि उनकी टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन को आईपीएल के अगले सत्र में कप्तान बनाए रखने पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। कुंबले ने यहां टीम की नई जर्सी लांच होने के अवसर पर कहा, ‘‘अश्विन को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। मुझे कोच बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है और हम आपको निकट भविष्य में बताएंगे कि क्या फैसले लिए जाने है। मुझे अपनी टीम के विवरण को देखना है, यह भी देखना है कि किन खिलाड़ियों को बरकरार रखना है और किन खिलाड़ियों की अदला-बदली करनी है।

हमें इन क्षेत्रों पर अभी काम करना है।’’ यह पूछने पर कि क्या अश्विन पंजाब टीम के साथ बने रहेंगे, कुबंले ने कहा, ‘‘हम आपको जल्द ही इस बारे में बताएंगे। फिलहाल में इतना ही कहना चाहता हूं कि मैं अभी टीम से जुड़ा हूं और टीम को समझने में कुछ समय लगेगा।’’ पूर्व भारतीय लेग स्पिनर और कप्तान कुंबले ने कहा कि उनका लक्ष्य टीम के प्रदर्शन में निरंतरता लाना रहेगा और इसके लिए टीम में अनुभव को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम टीम को हर कोण से मजबूत करेंगे।

कोई भी टीम आदर्श नहीं हो सकती क्योंकि आपको नीलामी में वे खिलाड़ी नहीं मिल सकते जो आप लेना चाहते हैं। आपको स्मार्ट बनना होगा। हमें अपनी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल करना होगा।’’ कोच ने साथ ही कहा कि वह टीम के युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं और उम्मीद है कि वह आईपीएल-2020 में टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button