ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

इंग्लैंड-बुल्गारिया मैच में प्रशंसकों ने की थी ये हरकत, अब छह लोग गिरफ्तार

सोफिया : इंग्लैंड और बुल्गारिया की फुटबाल टीमों के बीच खेले गए मैच में नस्लीय टिप्पणी करने वाले छह प्रशंसकों को बुल्गारिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देश के अंतरिम मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। अपने बयान में मंत्रालय ने कहा है कि आने वाले दिनों में इस संबंध में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। दोनों टीमों के बीच सोमवार को हुए मैच में इंग्लैंड ने 6-0 से जीत हासिल की थी, लेकिन उसके खिलाड़ियों को पहले हाफ में बुल्गारिया के प्रशंसकों द्वारा नस्लीय टिप्पणियों का शिकार होना पड़ा था और मैच को दो बार रोकना पड़ा था।
कई दर्शकों ने मैच के दौरान नाजियों की तरह से सैल्यूट भी किया था। बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह बेहद निराशाजनक स्थिति है। उन्होंने इस बात को याद दिलाया कि इस देश ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,000 यहूदी नागरिकों को बचाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button