ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
देश

CRPF के 68 और जवान निकले कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 127

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दिल्ली स्थित बटालियन के 68 और जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे देशभर में अर्धसैनिक बल के कोरोना संक्रमित जवानों की संख्या 127 हो गई है।

सीआरपीएफ के ये कर्मी राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेज-3 में स्थित 31वीं बटालियन से संबंधित हैं। बल के 52 कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने और एक कर्मी की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी कर्मी वायरल संक्रमण से जूझ रहे हैं और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उप-निरीक्षक रैंक के 55 वर्षीय अधिकारी की मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। असम का रहने वाला ये सब इंस्पेक्टर डायबिटिक और हाइपरटेंशन का मरीज था।

कोरोना जांच से गुजरे 89 कर्मियों में से कुल छह गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए। मंगलवार को 12 अन्य जवानों को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया। 26 अप्रैल को पंद्रह सीआरपीएफ जवान पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें एक सहायक सब-इंस्पेक्टर और चार हेड कांस्टेबल उसी बटालियन के हैं, जिसके नौ जवान 24 अप्रैल को कोरोनावायरस पॉजिटिव पॉजिटिव पाए गए थे।

Related Articles

Back to top button