ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
पंजाब

Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेस से बातचीत में कहा कि यदि मेरा एनकाउंटर सिद्धू मूसेवाला की तरह हो जाता है, तो इसका सीधा जिम्मेदार पंजाब का डी.जी.पी. गौरव यादव होगा। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है और पंजाब का डी.जी.पी. केवल भगवंत मान और केजरीवाल को खुश कर रहा है।

मजीठिया ने कहा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और मैं अपनी लड़ाई लड़ूंगा। मैं इस सरकार के सामने कभी नहीं झुकूंगा, भले ही मेरे ऊपर एक के बजाय दस केस भी दर्ज कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि डी.जी.पी. की मजबूरी है कि उसे केजरीवाल को खुश रखना है और यदि वह ऐसा नहीं करता तो अगली सुबह ही सस्पेंड हो जाएगा।

जब डी.जी.पी. को पता होगा कि मुझे कोई हटा नहीं सकता, तो वह कानून को प्राथमिकता देगा, न कि केजरीवाल और भगवंत मान को। उन्होंने कहा कि मैं डी.जी.पी. के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन डी.जी.पी. नियमों के अनुसार ही नियुक्त किया जाना चाहिए। मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब में जो हालात बनाए हैं, वह बहुत गलत है। उन्होंने विरोधी पार्टियों से कहा कि अपने हितों को छोड़कर हमें पंजाब के हितों के लिए एकजुट होने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button