ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

STR में बाघ से हुआ आमना-सामना! जब बीच रास्ते में आकर बैठ गया ‘जंगल का राजा’, थम गई पर्यटकों की सांसें

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार सुबह मॉर्निंग सफारी के दौरान उस समय रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया, जब एक बाघ ने पर्यटकों की गाड़ी का रास्ता रोक लिया. अचानक सामने आए बाघ को देखकर कुछ देर के लिए सफारी में निकली जिप्सियां वहीं थम गईं और पर्यटक सांस रोककर इस दुर्लभ दृश्य को निहारते रह गए.

वही जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह 7 बजे की है, जब प्रेरकों की गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग से गुजर रही थी. इसी दौरान सूखी झाड़ियों के बीच से निकलकर एक बाघ सीधे सड़क पर आ गया और सड़क के बीचो-बीच बैठ गया. जहां बाघ काफी देर तक वहीं आराम से बैठा रहा और हिलने का नाम नहीं लिया. बाघ के सड़क पर बैठे रहने से पर्यटकों की गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिप्सी को पीछे करना पड़ा और दूसरे वैकल्पिक मार्ग से पर्यटकों को आगे ले जाया गया.

साथ ही पर्यटकों को बाघ को बेहद नजदीक से देखने का सुनहरा मौका मिला. उन्होंने सभी ने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए इस पल का दीदार किया और कैमरों में इस अनोखे दृश्य को कैद किया. जंगल के बीच सड़क पर बैठे बाघ का आत्मविश्वास और शांत व्यवहार पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा.

इस मौके पर मौजूद पर्यटक राजाराम ने बताया कि, ”संजय टाइगर रिजर्व में यह उनका सबसे यादगार अनुभव रहा. जहा उन्होंने कहा कि यहां बाघों को खुले और प्राकृतिक माहौल में इतनी आसानी से देख पाना अपने आप में अद्भुत है. इस प्रकृति की सुंदरता और वन्यजीवों की नजदीकी मौजूदगी मन को रोमांच और सुकून दोनों देती है, इसी वजह से लोग दूर-दूर से यहां आते हैं.

वहीं, इस पूरे मामले पर संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि, ”STR के बाघ अब पर्यटकों की आवाजाही के आदी हो चुके हैं और सामान्य तौर पर वे शांत रहते हैं. जहा वे अक्सर सड़क या जिप्सियों के आसपास दिखाई दे जाते हैं, लेकिन किसी प्रकार का आक्रमण नहीं करते. वहीं, इसके बावजूद उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि बाघों को देखकर शोर न मचाएं, उनके साथ छेड़छाड़ न करें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखें.”

Related Articles

Back to top button