ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

Karnataka News: विजयपुरा में प्राइवेट जेट क्रैश, मैंगलोर गांव के पास हुआ हादसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश हो गया है. यह हादसा मैंगलोर गांव के पास हुआ है. इस घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस मौके पर मौजूद है.

विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका के मैंगलौर गांव के पास रविवार दोपहर एक जेट विमान हादसे का शिकार हो गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कालबुर्गी के पास ही विमान हवा में डगमगाने लगा था. पायलट ने विमान को काफी संभालने की कोशिश की, लेकिन मैंगलोर के पास एक खेत में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

जेट विमान क्यों हुआ हादसे का शिकार?

विजयपुरा के मैंगलोर गांव के पास खेत में दुर्घटनाग्रस्त जेट विमान को लेकर जांच शुरू हो गई है. अभी तक की जांच में सामने आया है कि ईंधन की कमी के कारण ये हादसा हुआ है. हालांकि अभी तक किसी पुलिस अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है. स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. वहीं रेड बर्ड एविएशन की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है. वहीं हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान पायलट और ट्रेनी पायलट के रूप में हुई है.

फ्लाइट ट्रेनिंग के लिए उपयोग होता है विमान

रेडबर्ड एविएशन (Redbird Aviation) भारत में स्थित एक प्रमुख फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी है. ये सेसना 172 टैंगो चार्ली प्राइवेट जेट से फ्लाइट ट्रेनिंग देता है. जो प्रशिक्षण के लिए विश्व स्तरीय विमानों का उपयोग करती है. यह अकादमी बारामती, बेलगावी और सियोनी में अपने बेस से पायलट प्रशिक्षण प्रदान करती है. बताया जाता है कि सेसना 172 एसपी में एक बेसिक ऑटोपायलट होता है जिसका उपयोग किसी निश्चित दिशा में उड़ान भरने, वीओआर या आईएलएस को कैप्चर करने या वर्तमान ऊंचाई को कैप्चर और बनाए रखने आदि के लिए किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button