ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
महाराष्ट्र

Sunetra Pawar Cabinet Meeting: सुनेत्रा पवार की पहली कैबिनेट बैठक, अजित दादा के 3 बड़े सपनों को दी मंजूरी; ऐसे दी ‘भावुक’ श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया. डिप्टी सीएम बनने के बाद ये उनकी पहली मीटिंग थी. अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा उपमुख्यमंत्री पद संभाल रही हैं. कैबिनेट में सुनेत्रा को स्टेट एक्साइज, स्पोर्ट्स और माइनॉरिटी डेवलपमेंट का कार्य सौंपा गया है. इसके अलावा, उन्हें पुणे और बीड जिलों का गार्डियन मिनिस्टर बनाया गया है. अजित पवार के निधन के बाद हुई पहली कैबिनेट में अजित पवार की तीन इच्छा पूरी कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

  • पुणे के रत्नपुर midc बनाने के लिए राजस्व विभाग ने उद्योग विभाग को 1000 एकड़ जमीन दिया
  • बरामती स्पोर्ट काम्प्लेक्स के लिए 75 करोड़ रुपये दिए
  • 11 एडिशनल कलेक्टर पोस्ट को मंजूरी दी

ये तीनों ही विषय आखिर कैबिनेट में अजित पवार ने विभागों को नोटिंग के लिए पेश करने के लिए कहा था.

सुनेत्रा पवार की पहली कैबिनेट बैठक पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, आज सुनेत्रा पवार की पहली कैबिनेट बैठक थी. अजित पवार के निधन के बाद उन्होंने धैर्य से जिम्मेदारी स्वीकारी है. इसलिए आज हमने सिर्फ उनका स्वागत किया. मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उनकी पार्टी और बडी सफलता हासिल करेगी. बाकी उनकी पार्टी के विलीनीकरण के निर्णय प्रकिया पर बात करना उचित नहीं. वो खुद उसका निर्णय लेंगे. आज कैबिनेट में अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक प्रस्ताव पारित किया गया.

मीटिंग से पहले पूजा

कैबिनेट मीटिंग महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर ऑफिशियली चार्ज संभालने के कुछ ही घंटों बाद हुई. पवार हाल ही में राज्य की पहली महिला डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली थीं. मुंबई में मंत्रालय में अपने ऑफिस का ऑफिशियली चार्ज संभालने के बाद अपनी ‘डिप्टी चीफ मिनिस्टर’ कुर्सी पर बैठी देखी गईं. उनके साथ उनके बेटे पार्थ पवार और NCP के दूसरे सीनियर लीडर भी थे.

डिप्टी CM के तौर पर ऑफिशियली चार्ज लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने दादर के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा की, फिर चैत्यभूमि गईं, जहां उन्होंने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी. बाद में डिप्टी चीफ मिनिस्टर मुंबई में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ऑफिस गईं, जहां पार्टी वर्कर्स और नेताओं की एक बड़ी भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने NCP ऑफिस में अपने पति और दिवंगत डिप्टी CM अजित पवार को श्रद्धांजलि दी.

31 जनवरी को शपथ

31 जनवरी को सुनेत्रा ने महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली. यह शपथ उनके पति और पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की बारामती एयर क्रैश में मौत के बाद ली गई.

Related Articles

Back to top button