ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

24 घंटे में 2,411 मामले, 71 की गई जान, महाराष्ट्र, गुजरात के साथ अब पंजाब में बिगड़े हालात

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों में कमी नजर नहीं आ रही है। महाराष्ट्र और गुजरात में तो हालात खराब थे ही अब तमिलनाडु के साथ ही पंजाब में स्थिति बिगड़ने लगी है। पंजाब में महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे सिख श्रद्धालुओं के चलते दो दिनों के भीतर संक्रमितों की संख्या दोगुना हो गई है। बीते 24 घंटों में 2,411 नए मामले सामने आए हैं जबकि 71 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्‍त आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या 37,776 हो गई है और जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,223 पर पहुंच गया है। हालांकि अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

राज्‍यों के आंकड़े

वहीं राज्यों से मिली सूचनाओं के मुताबिक शनिवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 36, गुजरात में रिकॉर्ड 26, राजस्थान में चार, कर्नाटक में दो और तमिलनाडु व हरियाणा में एक-एक मौत शामिल है। आंकड़ों में यह अंतर राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को डाटा मिलने में होने वाली देरी के कारण रहता है। कई एजेंसियां सीधे राज्यों से आंकड़े जुटाती हैं जबकि, केंद्र के आंकड़ों में एक दिन पहले के मामले भी शामिल होते हैं।

उत्तर प्रदेश में करीब ढाई हजार मरीज
उत्तर प्रदेश में 129 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,487 हो गई है। ओडिशा में भी 157 संक्रमित हो गए हैं। शनिवार को आठ और संक्रमित पाए गए।

महाराष्‍ट्र में 790 नए केस

महाराष्ट्र में 790 नए मामले मिले हैं। महामारी के प्रकोप के लिहाज से तो ये आंकड़े डराने वाले हैं, लेकिन अगर शुक्रवार के हिसाब से देखें तो नए मामलों में कमी आई है। शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12,296 हो गई है। जबकि, अब तक 521 लोगों की जान जा चुकी है।

गुजरात में 333 नए संक्रमित

गुजरात की स्वास्थ्य सचिव जयंति रवि के मुताबिक 333 नए संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें अकेले अहमदाबाद में ही 250 मामले हैं। संक्रमितों की संख्या 5,054 पर पहुंच गई है। 160 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं और स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 896 हो गई है।

तमिलनाडु में तीन हजार के करीब संक्रमित

तमिलनाडु में तीन हजार के करीब संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। जहां 231 नए केस सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 2,757 पर पहुंच गया है। 14 दिन का एक बच्चा भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। आंध्र प्रदेश में भी 62 नए मामले सामने आए हैं और संख्या 1,525 हो गई है। केरल और कर्नाटक में हालात नियंत्रण में हैं और नए मामलों में भी भारी कमी आई है। लेकिन पंजाब में महाराष्ट्र के नांदेड़ से तीर्थयात्रियों के लौटने के बाद से आंकड़ों में अचानक उछाल आ गया है। शनिवार को भी 168 नए केस मिले और कुल संख्या 883 हो गई। दो दिन पहले तक पांच सौ से कम मामले थे।

राजस्थान में भी तीन हजार के पास पहुंचा आंकड़ा

राजस्थान में भी तीन हजार के करीब मरीजों की संख्या पहुंच गई है। 56 नए मामलों के साथ कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,722 हो गई है। हरियाणा में 15 नए केस मिले हैं और 382 संक्रमित हो गए हैं।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र – 12,296

गुजरात – 5,054

दिल्ली – 3,738

मध्य प्रदेश – 2,729

राजस्थान – 2,722

तमिलनाडु – 2,757

उत्तर प्रदेश – 2,358

आंध्र प्रदेश – 1,525

तेलंगाना – 1,044

पंजाब – 883

बंगाल – 744

जम्मू-कश्मीर – 668

कर्नाटक – 601

केरल – 499

बिहार – 475

हरियाणा – 382

ओडिशा – 147

झारखंड – 114

चंडीगढ़ – 88

उत्तराखंड – 59

हिमाचल प्रदेश – 41

असम – 41

छत्तीसगढ़ – 43

अंडमान-निकोबार -33

लद्दाख – 22

मेघालय -12

पुडुचेरी – 9

गोवा – 7

त्रिपुरा – 4

मणिपुर – 2

मिजोरम – 1

Related Articles

Back to top button