ब्रेकिंग
Sonipat Mayor Election Result: सोनीपत में एक बार फिर खिला कमल, BJP के राजीव जैन ने कांग्रेस को भारी ... Haryana Nikay Chunav Result: 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने BJP को दिया तगड़ा झटका, बड़े ... NEET Paper Leak Case: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से मास्टरमाइंड डॉक्टर गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई बड... HBSE 10th Result: हरियाणा के 10वीं बोर्ड के बच्चों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस दिन और कितने बजे आएगा ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में स्कोडा कार के अंदर मिला हैंड ग्रेनेड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Rewari Election Result: रेवाड़ी में खिला भाजपा का कमल, विनीता पीपल ने 21,455 वोटों से दर्ज की ऐतिहास... Haryana News: जींद में कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, आज CM सैनी से बैठक के बाद होगा बड़ा फैसला Bhopal News: भोपाल में BJP विधायक [विधायक का नाम] की बढ़ी पावर, संगठन/सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी MP News: कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर, मादा चीता KGP-12 के 4 शावकों की मौत; मिले अधखाए शव BJP Stage Collapse: जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में हादसा, मंच टूटने से गिरे BJP विधायक और कई दिग्गज...
हरियाणा

‘सौ चूहें खाकर बिल्ली हज को चली’…वोट चोरी पर INLD प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा का कांग्रेस पर साधा निशाना

रोहतक : इनेलो पार्टी को कांग्रेस पार्टी का वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा रास नहीं आ रहा है। इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को क्या अब वोट चोरी नजर आई है, यह तो वही बात हुई कि सौ चूहें खाकर बिल्ली हज को चली। कांग्रेस पार्टी ने अपनी सत्ता के दौरान सत्ताधारी सरकारों को तोड़कर, अपनी सरकार बनाना, बहुमत पाए दलों को शपथ न लेने देना, इमरजेंसी लगाकर देश के बड़े-बड़े नेताओं को जेल के अंदर बंद करना। यह सब  कांग्रेस पार्टी ने अपनी सत्ता के दौरान किए थे और अब वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। रामपाल माजरा आज रोहतक में स्थित इनेलो कार्यालय के अंदर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे।

2026 तक पूरे हरियाणा में इनेलो पार्टी की लहर होगी- रामपाल माजरा

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा प्रदेश सरकार के दौरान घोटालों की भरमार रही है। चाहे वह धान घोटाला हो, शराब घोटाला हो या फिर रजिस्ट्री घोटाला। इसकी लिस्ट काफी लंबी है और इन सब घोटालों में भारतीय जनता पार्टी के नेता अधिकारी व कर्मचारी शामिल है। जिनकी लिस्ट काफी लंबी है और ऐसे ही मुद्दों को लेकर इनेलो पार्टी सड़क पर लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर काम चल रहा है और 2026 तक पूरे हरियाणा में इनेलो पार्टी की लहर होगी। इस दौरान अन्य पार्टियों से नेता इनेलो पार्टी में शामिल भी होंगे।

साथ ही उन्होंने जेजेपी को जवाब देते हुए कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने अपने जीते जी ही इनेलो पार्टी की कमान अभय सिंह चौटाला को दे दी थी और आम जनता के सामने यह मैसेज दिया था कि उनके राजनीतिक वारिस अभय सिंह चौटाला ही है। अब पोस्टर तो बड़े नेताओं के कोई भी लगा सकता है। हम तो चाहते हैं कि चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला का फोटो बीजेपी और कांग्रेस पार्टी भी अपने बैनर पर लगाएं।

Related Articles

Back to top button