ब्रेकिंग
15 मई से लुधियाना में बढ़ेगा गंदगी का संकट? सफाई कर्मचारियों ने दी सख्त चेतावनी, मांगों को लेकर खोला... पंजाब के बंगा में सरेआम गुंडागर्दी या रंजिश? व्यक्ति की खौफनाक तरीके से हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस गुरुग्राम में घर खरीदना हुआ महंगा! अब बायर्स की पहली पसंद बन रहा 'सोहना', जानें क्यों यहां शिफ्ट हो ... पंजाब के हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और टिप्पर की जोरदार टक्कर से उड़े परखच्चे, जांच में जुटी ... CBSE 12th Result 2026 Out: खत्म हुआ इंतजार! सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, इस Direct Link से एक क्लिक... सड़कों पर सड़ांध और घरों में बदबू! सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कूड़े के ढेर में बदला शहर, लोग बेहा... दर्दनाक हादसा! स्कूली बच्चों के साथ हुए एक्सीडेंट में 1 छात्र की मौत, कई घायल; मची चीख-पुकार रूह कंपा देने वाला मर्डर: दिनदहाड़े युवक को चाकुओं से गोदा, चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन बचाने के बजाय व... पंजाब में बस से सफर करने वाले ध्यान दें! PRTC और पनबस कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, ठप हो सकत... लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी! कूड़ा खाली करने गए निगम के टिप्पर चालक पर हमला, भड़के कर्मचारी
हरियाणा

Haryana Nikay Chunav Result: 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने BJP को दिया तगड़ा झटका, बड़े अंतर से दर्ज की जीत

हरियाणा नगर पालिका और नगर परिषद चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। काउंटिंग सेंटरों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। शुरुआती रुझानों और अब तक के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जिससे राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। रीमा सोनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार निकिता गोयल को 2806 वोटों के बड़े अंतर से हराकर चेयरपर्सन पद पर कब्जा जमाया।

हिसार के उकलाना में इस बार बड़ा फेरबदल देखने को मिला, जहां 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी। रीमा सोनी ने निकिता गोयल को हराकर अध्यक्ष (चेयरपर्सन) पद पर शानदार जीत हासिल की है।

बता दें कि घोषित परिणामों के अनुसार, रीमा सोनी को कुल 7078 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी निकिता गोयल को 4272 वोट प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही रीमा सोनी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जीत के बाद समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। चुनाव परिणाम को शहर की राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है।

कौन हैं रीमा सोनी?

रीमा सोनी उकलाना की रहने वाली एक युवा और चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता मानी जाती हैं। कम उम्र में राजनीति में सक्रिय होकर उन्होंने स्थानीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। बताया जा रहा है कि उन्होंने चुनाव में जनता के बीच सीधे संपर्क, युवा सोच और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

रीमा सोनी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरकर सभी को चौंका दिया। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़कें और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था।

Related Articles

Back to top button