ब्रेकिंग
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुग्राम में निकला भव्य नगर कीर्तन, गतका दलों के करतबों औ... फरीदाबाद में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ब्लिंकिट से मंगवाया सीलिंग फैन तो पैकेट खोलने ... हरियाणा के सिरसा में वाहन पार्किंग निर्माण में कथित धांधली का मामला आया सामने, कांग्रेस विधायक गोकुल... हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर बदलने वाले अनिल विज के कार्यकाल को किया गया याद, पूर्व निजी सचि... चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की नई पहल, बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और बीप... हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत, छठे वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते... पंचतत्व में विलीन हुए हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता फूल चंद मुलाना, पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी ग... पंचकूला में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी में गिरफ्तार सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट के घर से 1.86 कर... चंडीगढ़ में अपना घर बनाने का सुनहरा अवसर, एस्टेट ऑफिस ने शुरू की 12 फ्री-होल्ड रिहायशी प्लॉटों की ई-... हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल चन्द मुलाना के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया गहरा ...
छत्तीसगढ़

Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा के शहीदों को सीआरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि, याद में नम हुईं आंखें

कोंडागांव : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ की 188 बटालियन, कोंडागांव ने पुलवामा अटैक की बरसी पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट के नेतृत्व में स्थानीय शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जवानों के साथ स्कूली बच्चे, शिक्षक और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए.

शहीदों की याद में दो मिनट का मौन

इस दौरान सीआरपीएफ कमांडेंट ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था. उन्होंने कहा कि उन शहीदों की वीरता और समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए.

आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटने सीआरपीएफ तैयार

भारत सरकार के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कमांडेंट ने कहा कि सीआरपीएफ 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है.उन्होंने भरोसा दिलाया कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और भविष्य में किसी भी प्रकार के आतंकवाद या नक्सलवाद की चुनौती का सामना करने के लिए सीआरपीएफ अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी.कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना संकल्प दोहराया.

Related Articles

Back to top button