ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
पंजाब

Canada Crime News: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, एक महीने बाद घर पहुँचा शव

 पंजाब के युवक की कनाडा में बेरहमी से हत्या करने की वारदात सामने आई है। मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह संधू (उम्र 24) निवासी गांव देवीदासपुरा जंडियाला गुरु के पास अमृतसर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि,  एक महीने पहलेउसकी  कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिमरनजीत का शव कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य के कमलूप्स शहर में एक सुनसान सड़क पर झाड़ियों से बरामद हुआ। एक महीने बाद गुरुवार को उसका शव गांव पहुंचा, जिसके बाद शुक्रवार को नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार ने आरोप लगाया है कि सिमरनजीत की हत्या उसके साथ रहने वाले उसके साथियों ने की है। सिमरनजीत के पिता सुखदेव सिंह ने कहा कि सिमरनजीत के पास 10 लाख रुपये थे, जो उसने अपनी आखिरी वीडियो कॉल के दौरान दिखाए भी थे। परिवार का मानना ​​है कि उन्हीं पैसों के लिए उसकी हत्या की गई। बताया जा रहा है कि सिमरनजीत करीब 2 महीने पहले 2 युवकों और एक लड़की के साथ नए घर में शिफ्ट हुआ था।

सिमरनजीत सिंह साल 2023 में स्टडी वीज़ा पर कनाडा गया था। उसके पिता ने बताया कि उसने अपने बेटे के अच्छे भविष्य के लिए अपनी सारी जमीन बेच दी थी। सिमरनजीत को कनाडा का वर्क परमिट मिला था और उसके पास US का 10 साल का वीजा भी था। कनाडा पुलिस ने 14 जनवरी को परिवार को बताया था कि सिमरनजीत की 12 जनवरी को हत्या कर दी गई थी।

मृतक के पिता ने भारत और कनाडा सरकार से न्याय की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सज़ा दी जाए और सिमरनजीत का सामान, जैसे मोबाइल, लैपटॉप और उसके बकाया पैसे परिवार को सौंप दिए जाएं। फिलहाल, लोकल पुलिस CCTV फुटेज भी देख रही है और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button