ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
हरियाणा

Jhajjar News: झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगा कर दी जान; मचा कोहराम

झज्जर : झज्जर जिले के गांव में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है। युवती ने घर के कमरे में पंखे से चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जिसे परिजन फंदे से उतारकर डीघल सीएचसी इलाज के लिए लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया l

मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय निकिता पुत्री सुधीर निवासी गांव बरहाना जिला झज्जर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि युवती ने अपने घर देर शाम चौबारे में फांसी का फंदा लगाकर जान दी है। परिजनों ने तुरंत उसे संभालने का प्रयास किया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के हवाले किया गया है। वहीं घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button