ब्रेकिंग
यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने 6 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत— ग्रामीणों का हंग... अंबाला छावनी में बन रहे पक्के छठ घाट का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश झज्जर के ढाकला गांव में खूनी संघर्ष: बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की म... जींद में दर्दनाक सड़क हादसा: गलत तरीके से खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक म... फरीदाबाद के खेड़ी पुल में कार हटाने को लेकर विवाद, आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो युवकों को किया ल... अंबाला में रेस्टोरेंट मालिकों और स्टाफ की गुंडागर्दी: ऑर्डर को लेकर हुए विवाद में दो युवक गंभीर रूप ... अंबाला में हवा अभी भी जहरीली: AQI पहुंचा 300 के करीब, पराली जलाने वाले 8 किसानों पर एफआईआर और रेड एं... पलवल में डागर पाल खाप की महापंचायत: फिजूलखर्ची और डीजे पर रोक, शादी-मृत्यु भोज को लेकर बने कड़े नियम असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को बड़ी राहत, दादी के अंतिम संस्कार के लिए मिली अंतर... जालंधर में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा हमला, कहा— आप और कांग्रेस ने पंजाब की जनता के साथ किया बड़ा ध...
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर में गन पॉइंट पर लूट, युवक को बेरहमी से पीटा, भड़के लोगों ने लगाया रोड जाम

जालंधर :  जालंधर जिले में आए दिन लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों के अंदर डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच जिले के जिंदा पिंड से लूटपाट का एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति से बंदूक की नोक पर उसका मोबाइल फोन लूट लिया गया। बताया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान आरोपी ने व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गया।

इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए जिंदा पिंड रोड को जाम कर दिया। लोगों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जताई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का भरोसा देने के बाद लोगों को शांत किया गया और धीरे-धीरे सड़क से जाम हटवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button