ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
खेल

दीप दासगुप्ता बोले- रिषभ पंत की जगह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये खिलाड़ी करे विकेटकीपिंग

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को एक सुझाव दिया है। दीप दासगुप्ता ने कहा है कि रिषभ पंत की जगह टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग केएल राहुल को करनी चाहिए। इसके पीछे दीप दासगुप्ता ने वजह भी बताई है कि क्यों केएल राहुल से शॉर्ट फॉर्मेट में विकेटकीपिंग कराई जानी चाहिए। इससे पहले भी दीप दास गुप्ता इस तरह की दलील दे चुके हैं।

दरअसल, केएल राहुल पिछले कुछ मैचों से सीमित ओवरों में टीम की विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल होने के बाद से केएल राहुल लगातार वनडे और टी20 में विकेट के पीछ तैनात रहे हैं, जबकि रिषभ पंत ठीक होने के बाद भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए तरस रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि केएल राहुल को विकेटकीपिंग का अनुभव नहीं है। वे किंग्स इलेवन पंजाब और कर्नाटक की टीम के लिए विकेटकीपिंग करते हैं।

उधर, दीप दासगुप्ता ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करते हुए कहा है कि रिषभ पंत को खुद में सुधार लाने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने चाहिए, जबकि टी20 में लगातार विकेटकीपिंग केएल राहुल से करानी चाहिए। दासगुप्ता ने कहा है, “T20 क्रिकेट में निश्चित रूप से मेरा मानना है कि केएल राहुल को कीपर के तौर पर खिलाना चाहिए, क्योंकि वे जानते हैं कि कैसे कीपिंग करनी है और किस तरह बैटिंग करनी है।

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा है, “वह एक उचित विकेटकीपर है, वह तकनीकी रूप से अच्छा है। हमें लंबी अवधि में रिषभ पंत में निवेश करने की जरूरत है। आपको रचनात्मक होना होगा कि कैसे उसे सलाह दें या उसका मार्गदर्शन करें, आपको उसे कठिन प्रेम दिखाने और घरेलू क्रिकेट खेलने की आवश्यकता है। यह शर्म की बात होगी अगर वह अपनी क्षमता के अनुसार हासिल नहीं करता है।” दीप दास गुप्ता ने ये भी कहा है कि वनडे में उनको नंबर 5 पर खिलाना उचित रहेगा।

Related Articles

Back to top button