ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
खेल

गंभीर बोले, रोहित शर्मा को बनाने में धौनी का हाथ, बाकी खिलाड़ियों को साथ नहीं मिला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि रोहित शर्मा के इस शानदार करियर का श्रेय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को दिया जाना चाहिए। साल 2007 में डेब्यू करने के बाद से रोहित मिडिल आर्डर में खेलते थे जहां वो लगातार प्रदर्शन नहीं कर पाते थे लेकिन ओपनिंग में आने के बाद से उनके प्रदर्शन में बदलाव आया

धौनी ने रोहित के अंदर की प्रतिभा को पहचाना और उनको बढ़ावा दिया। साल 2013 में उन्होंने इस बल्लेबाज को बतौर ओपनर मौका दिया और यह फैसला सार्थक साबित हुआ। रोहित को आज दुनिया के सबसे विस्फोटक और खतरनाक ओपनर में गिना जाता है। वनडे में रोहित के नाम तीन दोहरे शतक हैं जबकि टी20 में चार शतक। ऐसा करने वाले वह दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं।

गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्स तक पर बात करते हुए कहा, “आज रोहित शर्मा जहां है, महेंद्र सिंह धौनी की वजह से। आप टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के बारे में बात करते हैं लेकिन आपका कप्तान ही अगर समर्थन हासिल नहीं हो पाता तो फिर यह सबकुछ ही बेकार है। सबकुछ कप्तान के हाथों में ही होता है।”

गंभीर ने रोहित को समर्थन किए जाने को सही ठहराया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि किसी और भी खिलाड़ी को ऐसे समर्थन दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, “जिस तरह से रोहित को धौनी ने समर्थन दिया और हर वक्त साथ दिया, मुझे नहीं लगता है ऐसे किसी और खिलाड़ी को समर्थन किया गया होगा।”

गंभीर ने रोहित से जन्मदिन पर उनको बधाई देते हुए दुनिया का सबसे बेहतरीन लिमिटेड ओवर का बल्लेबाज बताया था। उन्होंने लिखा था, “सफेद बॉल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई।”

इस पर रोहित ने जवाब देते हुए लिखा था, इसके बारे में तो पता नहीं गौती भाई लेकिन आपके काम को बहुत पसंद करता हूं।

Related Articles

Back to top button