ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
छत्तीसगढ़

कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप

कोरबा: 2 अलग थाना इलाकों में 2 स्कूली छात्राओं ने जान दे दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि दोनों छात्राओं ने जान क्यों दी. दानों छात्राओं के परिवार वालों का रो रोककर बुरा हाल है. वहीं एक और घटनाक्रम में एक युवक ने घातक कदम उठाते हुए खुद पर ही जानलेवा हमला कर दिया. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक ने ऐसा क्यों किया ये अभी साफ नहीं हो पाया है.

2 छात्राओं ने दी जान, युवक की हालत गंभीर

पहली घटना कोतवाली थाना इलाके के इंदिरा नगर दुरपा रोड की है. यहां राजमिस्त्री का काम करने वाले शख्स की 17 वर्षीय बेटी ने जान दे दी. मृतक छात्रा निजी विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा थी. परिवार वालों के मुताबिक छात्रा अपनी परीक्षा की तैयारियों में जुटी थी. छात्रा ने किस तनाव के चलते ये घातक कदम उठाया ये पता नहीं चल पाया है. पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है.

उरगा थाना इलाके में पसरा मातम

दूसरी घटना उरगा थाना इलाके के ग्राम धमनागुड़ी मौहार की है. यहां 16 साल की छात्रा ने जान दे दी. मृतक छात्रा कक्षा नवीं में पढ़ती थी. छात्रा घर से ये बोलकर निकली की वो तालाब पर जा रही है. जब वो काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. परिवार वाले जब तालाब पर पहुंचे तो वहां तालाब के किनारे उसकी डेड बॉडी मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

युवक ने किया खुद पर प्राणघातक हमला

तीसरी घटना सिविल लाइन थाना इलाके के ग्राम बेंदरकोना की है. यहां मजदूर के बेटे ने खुद पर प्राणघातक हमला कर खुद को जख्मी कर लिया. युवक की उम्र 25 साल है. परिवार वालों ने बेटे को गंभीर हालत में कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. युवक ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया इस बात का पता नहीं चल पाया है.

आत्महत्या नहीं है समाधान

यदि आपके मन में कभी निराशा में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी मित्र के बारे में चिंतित हैं, या आपको भावनात्मक समर्थन की जरूरत है, तो ऐसे में कोई है जो हमेशा आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है. स्नेहा फाउंडेशन को कॉल करें- 04424640050 (24×7 उपलब्ध) या आईकॉल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन – 9152987821

Related Articles

Back to top button