ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
दिल्ली/NCR

IMD Weather Update: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग की नई चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन, जानें दिल्ली-यूपी का हाल

राजधानी दिल्ली में 21 फरवरी 2026 को मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में अच्छी धूप रहेगी, हालांकि सुबह हल्की धुंध दिख सकती है. दोपहर तक आसमान साफ हो जाएगा और मौसम काफी सुहावना महसूस होगा. वहीं दिल्ली एनसीआर में बारिश या आंधी की कोई आशंका नहीं है, इसलिए बाहर निकलने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों से सर्दी धीरे-धीरे कम हो रही है. इन राज्यों में पारा धीरे-धीरे चढ़ रहा है और आने वाले दिनों में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है.

राजधानी दिल्ली में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले सात दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी. अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना जताई है. अगले छह दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं अगले सात दिनों में आसमान काफी हद तक साफ रहेगा, हालांकि सोमवार को हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है. सुबह हल्की धुंध रहने की उम्मीद है.

दिल्ली में बढ़ेगा पारा

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शुक्रवार को राजधानी में नमी का स्तर अधिकतम 100 प्रतिशत, जबकि न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज किया गया.

कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी में दिन का तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात का तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. आर्द्रता लगभग 60 प्रतिशत रहने का अनुमान है. हालांकि, मौसम में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है और आसमान साफ ​​रहने से तापमान में वृद्धि हो सकती है. शनिवार को दिन का तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

यूपी में भी बदलेगा मौसम

वहीं यूपी के अयोध्या में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है. वहीं पश्चिमी यूपी के जिलों में पिछले दिनों काले बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो गया. ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढने की संभावना जताई है.

इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों से सर्दी धीरे-धीरे कम हो रही है. इन राज्यों में पारा धीरे-धीरे चढ़ रहा है और आने वाले दिनों में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button