ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
झारखण्ड

सियासी घमासान! झारखंड में समानांतर सरकार चला रहे अपराधी? बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू के इस आरोप से मची खलबली

पलामूः झारखंड में अपराधी समानांतर सरकार चला रहे है. यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने लगाया है. आदित्य साहू निकाय चुनाव को लेकर पलामू के इलाके के दौरे पर हैं. शनिवार को पलामू में मीडिया से बातचीत की. इसी बातचीत के क्रम में आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर आरोपों की बौछार कर दी.

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात की

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की वर्षों की सरकार ने पिछले छह वर्षो में छह काम नहीं किए हैं. राज्य में भय का शासन बढ़ा है एवं अपराधी हावी हुए हैं. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में केंद्रीय बल एवं सीसीटीवी लगाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात की थी. राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती का आश्वासन मिला था. पूरी मांग की एक कॉपी को केंद्रीय गृह मंत्री को भी भेजा गया था.

मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश

आदित्य साहू ने बताया कि मेदिनीनगर नगर निगम के प्रत्याशी अरुणा शंकर मतदान केंद्र पर सीसीटीवी लगाने एवं बलों की तैनाती को लेकर हाईकोर्ट गई थीं. जिसके बाद हाई कोर्ट ने मतदान केंद्र पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया है. आदित्य साहू ने कहा कि निकाय चुनाव पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की पहली नजर है. गड़बड़ी होने पर एक-एक कार्यकर्ता आंदोलन करेगा. प्रेस कॉंफ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, श्यामनारायण दुबे, आनंद शंकर समेत कई लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button