ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

साईकिल के लिए जोड़े थे पैसे, PM की अपील पर गुल्लक तोड़कर 25 परिवारों को बांटा राशन

मथुरा: कोरोना वायरस से बचाव के चलते जारी किए गए लाॅकडाउन के दौरान जब लोग अपनी बचत को लेकर घरों में कैद हैं, वहीं एक बच्ची ने अपनी गुल्लक के पैसों से राहत सामग्री खरीदकर जरूरतमंद परिवारों में बांट दी। निर्धन परिवारों की मदद की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान से प्रभावित हुई बेटी ने 2 साल से जमा गुल्लक के पैसों से जरूरतमंदों को राशन सामग्री दी और कोरोना वारियर्स महिला पुलिसकर्मियों के लिए सेनेटाइजर वितरित किए।जानकारी मुताबिक आनंद धाम काॅलोनी निवासी 12 वर्षीय किशोरी कक्षा 6 में पढ़ती है। वह 2 साल से गुल्लक में पैसे जमा कर रही थी। पिता विष्णु शर्मा ने बताया कि टीवी पर पीएम की अपील और समाचारों में निर्धन परिवारों की खराब स्थिति को देखकर बेटी ने इनकी मदद करने की इच्छा जाहिर की थी। शुक्रवार को किशोरी ने अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे निकाल लिए। गुल्लक में 10,790 रूपए निकले, जिनसे 25 परिवारों के लिए आटा, दाल, चावल, तेल, मसाले आदि प्रदान किए गए। इसके साथ ही किशोरी ने पिता से कुछ पैसे और लेकर महिला पुलिसकर्मियों के लिए 50 सेनेटाईजर, मास्क एवं डैटाॅल साबुन भी खरीदे।रविवार को किशोरी ने महिला थाना प्रभारी निरीक्षक उपासना सिंह को सैनेटाईजर, साबुन आदि सौंपकर सभी महिला पुलिसकर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि छोटी बच्ची का प्रयास उत्साह बढ़ाने वाला है । समाज के और लोगों को भी इससे प्रेरणा लेकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।इससे पूर्व शनिवार को किशोरी ने महोली ग्राम एवं गोपाल नगर के 25 जरूरमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। किशोरी ने बताया कि इन पैसों से गियर वाली साइकिल लेने की सोच रही थी लेकिन इस समय इनका सही उपयोग करके बहुत खुशी मिली है।

Related Articles

Back to top button