ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
खेल

Facebook के बाद Jio ने की एक और बड़ी डील, अमेरिकी की सिल्वर लेक फर्म के साथ मिलाया हाथ

मुंबईः रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जियो प्लेटफॉर्म) ने सोमवार को ऐलान किया कि अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक जियो प्लेटफॉर्म में 5,655.75 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। यह निवेश जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 4.90 लाख करोड़ रुपए और एंटरप्राइजेस वैल्यू 5.15 लाख करोड़ रुपए पर किया गया है। इस निवेश के साथ जियो प्लेटफॉर्म में सिल्वर लेक की 1.15 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी।

क्या बोले मुकेश अंबानी?
इस डील पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा- ‘सिल्वर लेक फर्म का दुनिया भर की बड़ी-बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप का शानदार रिकॉर्ड रहा है। टेक्नोलॉजी और फाइनेंस के मामले में सिल्वर लेक कंपनी काफी लोकप्रिय है।’

कितनी बड़ी है सिल्वर लेक फर्म?
सिल्वर लेक टेक्नोलॉजी में निवेश करने के मामले में ग्लोबल लीडर है, जिसके बाद करीब 43 अरब डॉलर की असेट है और इसके पास दुनिया के करीब करीब 100 निवेश और ऑपरेटिंग प्रोफेशनल की टीम है। इससे पहले सिल्वर लेक ने अलीबाबा ग्रुप, एयरबीएनबी, डेल, दीदी चकिंग, हायला मोबाइल, एंट फाइनेंशियाल, एल्फाबेट वैरिली और ट्विटर में भी निवेश किया हुआ है।

इससे पहले फेसबुक से की थी डील
पिछले महीने ही दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म में 43,574 करोड़ रुपए का निवेश किया था। इस निवेश के बाद जियो प्लेटफॉर्म में फेसबुक की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। 22 अप्रैल को रिलायंस इंडस्ट्रीज और फेसबुक ने इस निवेश की घोषणा की थी। यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश था।

Related Articles

Back to top button