ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
खेल

Amazon और Flipkart पर आज से शुरू हुई स्मार्टफोन और लैपटॉप की होम डिलीवरी

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार ने लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा देशभर के जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स में बताया गया है कि ई-कॉमर्स पोर्टल आज से ऑरेंज और ग्रीन जोन्स में नॉन-इसेंशल गुड्स की डिलीवरी कर सकते हैं। यानी अब लम्बे इंतजार के बाद भारत में स्मार्टफोन्स की सेल आज से शुरू हो गई है।

होम मिनिस्ट्री की ओर से हाल ही में जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन को आज यानी 4 मई से सेल्स और डिलिवरी शुरू करने की परमिशन मिल गई है। सभी क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सेल्स से जुड़े ऑपरेशंस को अनुमति मिली है। हालांकि सरकार की ओर से केवल ग्रीन और ऑरेंज जोन में ये राहत दी गई है। इसके अलावा, यह भी खबर है कि सरकार ने पोस्टल और कोरियर सर्विसेज को इन सभी इलाकों में शुरू करने का आदेश दे दिया है।

रेड जोन में नहीं होगी डिलीवरी

रेड जोन में अभी डिलीवरी नहीं की जाएगी और केवल मेडिकल इमरजेंसी और इसेंशल गुड्स (जरूरी सामान) की डिलिवरी को ही अनुमति मिलेगी। आपको बता दें कि इन कम्पनियों को जिन रेड जोन डिस्ट्रिक्ट्स में डिलिवरी और सेल्स की परमिशन नहीं मिली है, वे बड़ी मार्केट हैं। इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु और अहमदाबाद भी शामिल हैं। आमतौर पर यहां ही कम्पनियों की 50 से 60 प्रतिशत तक की सेल होती है। ग्रीन और ऑरेंज जोन में मिनिस्ट्री की ओर से कुछ शॉप्स को खोलने की भी अनुमति दी गई है और इनमें कुछ स्मार्टफोन रिटेलर्स भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button