ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
टेक्नोलॉजी

एप्पल वॉच ने बचाई 80 वर्षीय महिला की जान, अस्पताल पहुंचने पर डालना पड़ा हार्ट में स्टेंट

एप्पल स्मार्ट वॉच ने एक बार फिर 80 वर्षीय महिला की जान बचा दी है। अस्पतालों द्वारा महिला की ECG रिपोर्ट सामान्य आने के बाद उसे पूरी तरह से फिट करार दे दिया गया था, लेकिन एक दिन महिला को अस्वस्थ और बेचैनी महसूस हुई तब उसने एप्पल वॉच में मौजूद इनबिल्ट ECG का सहारा लिया जिसमें पता चला कि उनका हार्ट रेट सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।

अस्पताल में जा कर दिखाई एप्पल वॉच की रीडिंग

इसके बाद मरीज ने अस्पताल में एप्पल वॉच की ईसीजी रीडिंग को दिखाया जोकि गंभीर कोरोनरी कीमिया के संकेत थे। उनके दिल की दोबारा जांच में पता चला कि उन्हें गंभीर बीमारी है। बीमारी का पता चलने के बाद बलून एंजियोप्लास्टी और स्टेंट के इस्तेमाल के बाद उनका सफल इलाज किया गया। एप्पल वॉच की तारीफ करते हुए कॉर्डियोलॉजिस्ट ने कहा कि स्मार्ट टेक्नॉलजी के विकास से नई संभावनाओं का रास्ता खुलता है। एप्पल वॉच सिर्फ आट्रियल फिब्रिलेशन या आटरियोवेन्ट्राइक्युलर-कंडक्शन डिस्टर्बेशन को ही डिटेक्ट नहीं करती बल्कि यह मायोकार्डियल कीमिया की भी पहचान कर लेती है।

Related Articles

Back to top button