ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

झारखंड के किसी जिले में कोई छूट नहीं, CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला

रांची। Lockdown Extension 3 झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा एलान किया है। तमाम रियायतों के बावजूद राज्‍य में लॉकडाउन पूर्ववत लागू रहेगा। कहीं भी किसी जिले में कोई छूट नहीं मिलेगी। झारखंड के बाहर फंसे प्रवासियों के हजारों की तादाद में झारखंड लौटने को लेकर अतिरिक्‍त सतर्कता की दरकार बताते हुए सीएम ने कहा है कि लॉक डाउन तीन में भी किसी भी जिले में कोई छूट नहीं दी जाएगी। भले ही कोई जिला ग्रीन, ऑरेंज या फिर रेड जाेन में हो

सीएम हेमंत ने राजधानी रांची में रविवार को ट्विटर पर अपने संदेश में कहा- हमारे श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर आ रहे हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर झारखंड राज्य में अगले 2 हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट को लेकर दिए गए नए निर्देश फिलहाल झारखंड में लागू नहीं होंगे। बता दें कि बीते दिन केंद्र सरकार की ओर से गृह मंत्रालय ने दो सप्‍ताह तक पूरे देश में लॉक डाउन बढ़ाने की घोषणा की थी।

इस क्रम में कोरोना संक्रमण के लिहाज से बने रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन में कई छूटों और रियायतों का एलान किया गया था। हालांकि अब सीएम हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद झारखंड के किसी जिले में कोई भी छूट नहीं मिलेगी। बाहर से बड़ी संख्‍या में आ रहे प्रवासी मजदूरों और छात्रों को लेकर झारखंड सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। इस बारे में सभी जिला उपायुक्‍तों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। लॉक डाउन का पूरी तरह अनुपालन कराने को कहा गया है।

इधर सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर इंडसइंड बैंक एवं भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के कर्मियों ने कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार को 4 हजार रैपिड टेस्टिंग किट का सहयोग किया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की इस लड़ाई में आपसी सहयोग महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने सभी स्वयंसेवी संस्थान एवं सक्षम लोगों को भी आगे आने की अपील की। इस अवसर पर इंडसइंड बैंक रांची के रीजनल मैनेजर राजकुमार कमल, फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड रांची के आशीष कुमार दुवे, मनीष झा एवं उत्कर्ष उपस्थित थे।

झारखंड में अगले दो हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि एहतियात के तौर पर झारखंड राज्य में अगले दो हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट को लेकर दिए गए नए निर्देश फिलहाल झारखंड में लागू नहीं होंगे। क्योंकि हमारे श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर आ रहे हैं। राज्यवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।

Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें)

@HemantSorenJMM

हमारे श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर आ रहे हैं।इसलिए एहतियात के तौर पर झारखण्ड राज्य में अगले 2 हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट को लेकर दिए गए नए निर्देश फिलहाल झारखण्ड में लागू नहीं होंगे।

4,525 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button