ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
देश

बड़ी-ब्राहमणा:सेना ने बैंड बजा कर कोरोना वारिर्यस का जताया आभार

साम्बा: भारतीय सेना ने कोरोना महामारी के खिलाफ सराहनीय काम के लिए आज कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद किया है। जिले के बड़ी ब्राह्मणा में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेना की टाइगर डिवीजन की 92 ब्रिगेड की 4/1 गोरखा रेजिमेंट व 16 राजपूत रेजिमेंट के जवानों ने रविवार सुबह बड़ी ब्राह्मणा थाने में तैनात पुलिस जवानों को आर्मी ने अपने बैंड की धुन पर देश भक्ति धुनें बजाकर उन्हें सम्मान दिया।

भारतीय सेना के जवानोंं का दस्ता रविवार सुबह पुलिस स्टेशन के सामने पहुंचा और कोरोना जैसे घातक वायरस की रोकथाम में योगदान देते हुए चौबीस घंटे काम करने वाले प्रत्येक पुलिस अधिकारी व जवान को सम्मानित किया। सेना के जवानों ने अपने आर्मी बेंड पर देश भक्ति की धुनें बजाकर पुलिस बल का सम्मान दिया। इस मौके पर एसडीपीओ (बड़ी ब्राह्मणा) डीएसपी सुनील केसर व कई पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस के जवान मौजूद थे। इस मौके पर एसडीपीओ सुनील केसर ने कहा कि जिला साम्बा पुलिस अपने प्रत्येक नागरिक के बहुमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए काम कर रही है और लॉकडाउन को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए अथक प्रयास कर रही है, ऐसे में भारतीय सेना द्वारा मनोबल बढ़ाने वाले इस प्रयास ने वास्तव में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डटे पुलिस के जवानों में उत्साह पैदा किया है, जिसके पुलिस भारतीय सेना के 92 ब्रिगेड और 4/1 जीआर बड़ी ब्राह्मणा के प्रति आभारी है।

Related Articles

Back to top button