ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
मध्यप्रदेश

MP BJP News Today: कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा बड़ा मौका; वीडी शर्मा ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी का दिया इशारा

भोपाल : मध्यप्रदेश में लंबे समय से जिस निगम मंडी की सूची का बीजेपी में इंतजार है, उसे लेकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा इशारा किया है. पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने बताया कि सूची कब फाइनल हुई है, कब तक आएगी और किन कार्यकर्ताओँ को इसमें जगह मिल सकती है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने ये भी खुलासा किया है कि आखिर सूची अटकी कहां है.

निगम मंडल की सूची को लेकर खंडेलवाल का बड़ा इशारा

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने होली के बाद गुरुवार को पत्रकारों को अनौपचारिक भेंट के लिए आमंत्रित किया था. जाहिर है सियासी सवाल जवाब भी होने थे और हुए भी. इस दौरान पत्रकारों ने पूछा कि बहुप्रतीक्षित निगम मंडल की सूची कहां अटकी है? इस सवाल के जवाब में खंडेलवाल ने बेहद साफगोई से कहा, ”अपने हिस्से का काम हम पूरा कर चुके हैं. अब केन्द्रीय नेतृत्व की मुहर के बाद जल्दी सूची जारी हो जाएगी.” खंडेलवाल ने कहा, ” हमारी तरफ से नाम फाइनल किए जा चुके हैं. हमारा पहला प्रयास ये है कि संगठन की सभी नियुक्तियां पहले पूर्ण हो जाएं.” उन्होंने कहा कि एल्डरमैन की नियुक्तियों के बाद ही निगम मंडल की सूची जारी होगी.

इस महीने कार्यसमिति फिर हर तीन महीने में

खंडेलवाल ने बताया कि नए प्रदेश कारिकारिणी की पहली कार्यसमिति की बैठक अप्रैल में होगी. उन्होंने कहा, ” अप्रैल के बाद हर तीन महिने में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी. निगम मंडल की सूची के साथ ही उन्होंने यह भी इशारा किया कि कांग्रेस से बीजेपी में उम्मीदों का आसमान लिए आए उन नेताओं कार्यकर्ताओं को नवाजने के लिए पार्टी का क्या क्राइटेरिया है.

निगम मंडल में नियुक्ति का ये रहेगा क्राइटेरिया

मध्य प्रदेश प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया, ” कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल लोगों को मौका मिलेगा”. उन्होंने ये स्पष्ट किया कि हारे हुए नेताओं, पूर्व मंत्रियों को मौका नहीं मिलेगा. बल्कि युवाओं और काबिल लोगों को ही जगह मिलेगी. यानी तय है कि विधायकों को निगम मंडल में जगह मिल सकती है. अब देखना होगा कि बीजेपी द्वारा निगम मंडल की सूची कब जारी होती है और उसे लेकर पार्टी के अंदर किया प्रतिक्रिया रहती है.

Related Articles

Back to top button