ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मध्यप्रदेश

पूर्व विधायक अरुण वर्मा की विवादित टिप्पणी: होली को बताया ‘घिनौना त्योहार’, भगवान विष्णु और हिरण्यकश्यप पर दिया आपत्तिजनक बयान

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने अपने विवादित बयान से फिर हदें पार कर दी है. हिंदू धर्म के खिलाफ लगातार विवादित टिप्पणी करने वाले इस पूर्व विधायक ने इस बार भगवान विष्णु और होली के त्यौहार पर अभद्र, अपमानजनक और विवादित टिप्पणी की है. पूर्व विधायक ने हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक होली को घिनौना त्यौहार कहते हुए कहा कि होलिका हमारे समाज की बहन थी और हिरण्यकश्यप दलित थे. इसके साथ ही प्रजापति ने भगवान विष्णु को अपशब्द कहे, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो हो रहा है.

पूर्व विधायक के लगातार विवादित बयान

छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक व दलित नेता आरडी प्रजापति के विवादित बयानों से हिंदू संगठनों में जबर्दस्त आक्रोश है. बीते कुछ दिनों पहले ही आरडी प्रजापति द्वारा कथावाचक रामभद्राचार्य महाराज की मां पर अभद्र टिप्पणी की गई थी. इतना ही नहीं, पूर्व विधायक ने कथावाचक बाबा बागेश्वर और अनिरुद्धाचार्य महाराज पर भी विवादित टिप्णणी की है. वहीं, इस बार पूर्व विधायक ने हिंदुओं के पवित्र त्यौहार होली को घिनौना बताते हुए भगवान को अपमान किया है.

होलिका और हिरण्यकश्यप को बताया पीड़ित दलित, भक्त प्रहलाद का अपमान

आरडी प्रजापति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा, ” होली बहुत ही घिनौना त्यौहार है. होलिका हमारे समाज की बहन थी.” आरडी प्रजापति ने लगभग 6 मिनट के विवादित वीडियो में मनगढ़ंत कहानी सुनाते हुए कहा कि होली क्यो मनाई जाती है. इस वीडियाो में प्रजापति ने हिरण्यकश्यप को दलितों का राजा बताया और भगवान विष्णु को मनुवादी राजा बताया. इतना ही नहीं पूर्व विधायक ने हिरण्यकश्यप के बेटे व भगवान विष्णु के सबसे बड़े भक्त प्रहलाद और नारद मुनि के खिलाफ बेहद अपमानजनक टिप्पणी की.

लोग बोले- पूर्व विधायक की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है

हद तो तब हो गई जब पूर्व विधायक ने कहा, ” दलित बहन होलिका के साथ मनुवादी लोगों ने गलत काम किया और फिर उसे जिंदा जला दिया. इसके बाद होली की झूठी कहानी बनाकर त्यौहार मनाया जाता है.” पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के वीडियो डालने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इस पूर्व विधायक की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने इसके साथ ही सभी धार्मिक ग्रंथों को आग लगा देने की बात कही और कहा कि हम ऐसे ग्रंथो को नहीं मानते.

‘समाज में जहर घोल रहे आरडी प्रजापति’

वहीं, जब छतरपुर के धर्म प्रेमी, कथा वाचक सौरभ तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा, ” पूर्व विधायक आरडी प्रजापति हमेशा विवादित बयान देते हैं. अपनी ओछी राजनीति के लिए समाज मे जहर घोलने का काम करते हैं. जिस तरह उन्होंने ये वीडियो जारी कर हमारे पवित्र त्यौहार होली, हमारे आराध्य भगवान विष्णु और हमारे ग्रंथों को लेकर जो टिप्पणी की है. वह निंदनीय है. इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे, हमारे आराध्य पर ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”

Related Articles

Back to top button