ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
विदेश

अमेरिका: आर्थिक संकट से निपटने के लिए अपने प्रयासों को ट्रंप ने बताया ठीक, बोले- हमने लाखों जिंदगीयां बचाई

वॉशिंगटन। कोरोना के प्रकोप के चलते बंद व्यवसायों को दोबारा खोलकर अमेरिकी राष्ट्रपति देश की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर वो कई कदम भी उठा रहे हैं। आर्थिक सुधार के लिए उत्सुक अमेरिकी राष्ट्रपति पर कुछ राज्यों में गैर जरूरी व्यवसायों को दोबारा खोलने को लेकर अमेरिकयों ने सवाल खड़े किए हैं जबकि कई राज्यों में कोरोना के प्रकोप के चलते आभासी लॉकडाउन जारी है। रविवार को ट्रंप ने फॉक्स न्यूज चैनल द्वारा आयोजित वर्चुअल टाउन हॉल में हिस्सा लिया।

ट्रंप के सलाहकारों का मानना है कि नवंबर में होने वाले प्रेजीडेंशियल इलेक्शन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को आर्थिक सुधारों के लिए व्यवसायों को खोलना जरूरी है। ट्रंप ने कहा कि हमें सुरक्षित तरीके से इन्हें खोलकर इकोनॉमी को वापस पाना जरूरी है और यह जल्द से जल्द करना होगा।

राष्ट्रपति ने इस मुद्दे के दोनों पक्षों में भय को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ अमेरिकी बीमार होने को लकेर चिंतित हैं, जबकि अन्य नौकरी छूटने को लेकर चिंता में हैं। राष्ट्रपति ने कहा, “मैं आपको एक बात बोलूंगा कि हम बिल्कुल ठीक कर रहे हैं और मुझे सच में विश्वाास है कि हमने लाखों जिंदगीयां बचाई हैं।”

अमेरिका में राज्य अपने अनुसार धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ रहे हैं जबकि जिन राज्यों में कोरोना का प्रभाव ज्यादा है वो काफी धीमी गति से स्थिति को सामान्य करने में लगे हैं। ट्रंप ने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि कुछ राज्य उतनी तेजी से सामान्य स्थिति में आने की कोशिश नहीं कर रहे हैं जितनी कि पर्याप्त होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों और यूनिवर्सिटीज को फिर से खोलने का अनुरोध किया है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक ऐसा कदम उठाना ठीक नहीं है।

गौरतलब है कि अमेरिका में इस वक्त कोरोना के 11 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 11 लाख 57 हजार 687 हो गया है। जबकि वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 67,674 हो गई है। कोरोना महामारी की वजह से वैश्विक स्तर पर अबतक 2 लाख 47 हजार 306 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 35 लाख को पार कर गई है।

Related Articles

Back to top button