ब्रेकिंग
Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर...
मध्यप्रदेश

नारी शक्ति की उड़ान! ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे एडिशन में 1400Km का रोमांचक सफर तय करेंगी 25 महिला राइडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है. देश भी सुरक्षित है और मध्यप्रदेश भी सुरक्षित है. महिला दिवस और रंगपंचमी से पूर्व प्रारंभ हुए ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तहत थर्ड महिला बाइकिंग टूर में देशभर से आईं बाइक राइडर बहनें पर्यटन के रंग बिखेरेंगी. यह यात्रा मध्यप्रदेश की बेटियों के लिए अद्वितीय, साहसपूर्ण और फलदायी सिद्ध होगी.

सीएम यादव ने ‘टीम से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के थर्ड बाइकिंग टूर का शुभारंभ करने के बाद यह विचार व्यक्त किए. इस अवसर बाइक राइडर्स ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ अपने अनुभव भी साझा किए. मध्य प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने वाले युवाओं से संवाद किया और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया.

कहां-कहां जाएगी क्वीन्स ऑन द व्हील्स

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल मध्यप्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी. बाइकिंग टूर पर निकली बहनें प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल- सांची, उदयगिरी, चंदेरी, खजुराहो, कूनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, मितावली, ओरछा और खजुराहो से होकर गुजरेंगी. निमाड़ की सादगी, मालवा की जीवंतता, बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, बघेलखंड की लोक कलाएं, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की सुंदरता हमारे प्रदेश की विशेषता है.

एक्सपर्ट हैं टीम में शामिल महिलाएं

प्रदेश में स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण, सुरक्षित एवं धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभिन्न राज्यों से मध्यप्रदेश आईं बहनों को आत्मीयता का अनुभव हो रहा है. इस दल में शामिल महिला राइडर्स काफी अनुभवी हैं. अपनी राइड के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. जिला प्रशासन महिला राइडर्स के दल के ठहरने सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे. कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button