ब्रेकिंग
Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान OFTEC Cell Punjab Police: विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाने वाले OFTEC सेल के काम की सीएम मान ने की स... Gurugram Biker Accident Update: 170 की स्पीड का दावा निकला झूठा, कैमरे के वीडियो से सामने आई सचई, दौ... Delhi Airport Security Lapse: अमृतसर से म्यूनिख भागे तीन इतालवी नागरिक, गृह सचिव गोविंद मोहन करेंगे ... Brijendra Singh vs Devender Chatar Bhuj Attri: 32 वोटों से हार के खिलाफ चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में... Siwani Ganesh Mahotsav: सिवानी के संजीवनी आश्रम में 15वें गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 10 करोड़ की ... Haryana Politics News: दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'महंगाई से जनता त्रस्त ... Birender Singh on Haryana Youth Jobs: हरियाणा में बेरोजगारी और शिक्षा के गिरते स्तर पर बरसे बीरेंद्र... Haryana Crime News: जमीन के चक्कर में पिता बना अपने ही बेटे का कातिल, पुलिस ने आरोपियों की तलाश की श...
देश

दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ड्राइवर के लाइसेंस होंगे निलंबित

बिलासपुर। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने वाले चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। इसके लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को प्रस्ताव तैयार कर आरटीओ भेजने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को बिलासागुड़ी में समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने गंभीर अपराध व महिला संबंधी अपराध के जल्द निराकरण के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को एसपी प्रशांत अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि लाकडाउन के दौरान विवेचना की गति में कमी आई है। उन्होंने थानेदारों को लंबित अपराध व मौत के मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान गंभीर अपराध, महिला संबंधी अपराध व गुम बालक-बालिकाओं की पतासाजी करने के लिए कहा। एसपी ने थाना प्रभारियों को चोरी और लूट के मामलों का जल्द निराकरण के भी निर्देश दिए। इस दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपित को पकड़ने के निर्देश दिए।

कोनी, बिल्हा और पचपेड़ी में लंबित मामलों की संख्या अधिक

बैठक के दौरान एसपी ने चोरी और लूट के मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थानेदारों को ऐसे मामलों का जल्द निराकरण कर आरोपित को पकड़ने कहा। वहीं, उन्होंने कोनी, बिल्हा और पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अधिक मामले पेंडिंग होने पर नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने थाना प्रभारियों को इनका जल्द निराकरण करने के लिए कहा।

ड्यूटी के दौरान बरतें सावधानी

एसपी ने बैठक के दौरान कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को सार्वजनिक जगहों पर भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए कहा। साथ ही पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button