ब्रेकिंग
मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत
देश

अनलाक होते ही शराब दुकानों में उमड़ी भीड़

बिलासपुर। अनलाक होते ही बुधवार की दोपहर से देसी शराब की दुकानों में भीड़ लग गई। इस दौरान लोग कोरोना की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए शराब लेने के लिए टूट पड़े। इससे शराब दुकानों के सामने बनाई गई व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। 13 अप्रैल से जिले में लाकडाउन लगाया गया था। इस दौरान जिले में शराब की दुकानें समेत सभी व्यावसायिक संस्थान बंद कर दिए गए थे। इसके बाद बीते दिनों शासन की ओर से शराब की आनलाइन बिक्री शुरू की गई।

आनलाइन शराब की बिक्री के दौरान एप में गड़बड़ी होने के कारण कई लोगों को शराब नहीं मिल पा रही थह। वहीं, एंड्रायड फोन नहीं होने के कारण कई लोगों को शराब नहीं मिल पा रही थी। बुधवार से शासन के निर्देश पर आबकारी विभाग ने देसी शराब की दुकानें खोल दीं। यहां पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरीकेड लगाए गए थे। बुधवार को शराब दुकान खुलते ही शराब खरीदने लोगों की भीड़ जुट गई। बेरीकेड के बावजूद भी शराब दुकानों के सामने लोग एक दूसरे से सटकर खड़े रहे।

शनिचरी की दुकान में लंबी कतार

शराब दुकान खुलने के बाद शनिचरी स्थित देसी शराब दुकान में दिनभर कतार लगी रही। लोगों की भीड़ देख वहां पर मौजूद निजी सुरक्षाकर्मी खुद किनारे हो गए। वे दूर खड़े रहकर लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहते रहे। इसका असर लोगों पर नहीं हुआ।

अंग्रेजी शराब की आनलाइन बिक्री

अंग्रेजी शराब के लिए अभी भी आनलाइन बिक्री की व्यवस्था रखी गई है। बुकिंग के बाद दुकान के काउंटर या घर पर शराब पहुंचाई जा रही है। इसके कारण अंग्रेजी की दुकानों में भीड़ नहीं लग पा रही है।

Related Articles

Back to top button