ब्रेकिंग
Panchkula Sector 6 Hospital Update: सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारें और स्टाफ की कमी, मरीजों को जाना... Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक...
देश

रेलवे स्टेशन के सामने से स्र्पये से भरा बैग ले भागा आटो चालक

बिलासपुर।  हैदराबाद से मजदूरी कर लौटे श्रमिकों का स्र्पयों से भरा बैग लेकर आटो चालक भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। इसके बाद आसपास के लोगों से मिली जानकारी के बाद आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस ने दो आरोपित को हिरासत में लिया है।

तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि बिल्हा क्षेत्र के बेलटुकरी में रहने वाले सरोज निषाद(19 वर्ष) परिवार के साथ हैदराबाद मजदूरी करने गए थे। बुधवार को वे अपने घर जाने के लिए ट्रेन से शहर पहुंचे थे। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद वे घर जाने के लिए आटो वालों से बातचीत कर रहे थे।

इसी बीच एक आटो का चालक उनका बैग लेकर भाग निकला। बैग में मजदूरी की 30 हजार स्र्पये थे। घटना से हड़बड़ाए सरोज ने इसकी जानकारी वहां मौजूद आटो चालकों को दी। इस पर आटो चालकों ने पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी। साथ ही तोरवा पुलिस को भी इस संबंध में बताया। इस पर तोरवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।

इस दौरान वहां मौजूद आटो चालकों ने बताया कि रेलवे स्टेशन से आटो चलाने वाला मिर्जा शहजादा(40) निवासी टिकरापारा मन्नू चौक ने अपने साथी शेख जाफर(28) निवासी चुचुहियापारा के साथ घटना को अंजाम दिया है। इस पर पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपित युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित युवकों के कब्जे से 29 हजार 500 स्र्पये जब्त किए हैं। मामले में पुलिस आरोपित युवकों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button