ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

पति की लाश पर खूब बहाए थे आंसू, एक कॉल ने खोली बेवफा पत्नी की पोल

वेस्ट दिल्ली: पति की हत्या करने के बाद अपना जुर्म छुपाने के लिए पत्नी उसकी लाश से लिपट लिपटकर खूब रोती रही। परिवार और पड़ोसियों ने भी लाश से उसको हटाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पत्नी के इस ड्रामे का जब अंत कर उसे प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया। प्रेमी की पहचान सागर उर्फ बलवा के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल रस्सी भी जब्त कर ली है। सूत्रों की मानें तो आरोपी पत्नी ने हत्या करने के बाद अपने प्रेमी से फोन पर 3 से 4 बाद बातें भी की थी। दोनों ने अन्तिम संस्कार के बाद बहाने से दिल्ली छोड़कर शादी करने की योजना भी बना ली थी, लेकिन दोनों अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सके। डेढ़ साल की इकलौती बच्ची का कौन पालन पोषण करेगा। इस बारे में परिवार में भी तरह तरह की बातें हो रही हैं।

बाहरी उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया। पीसीआर को सुबह 7:09 बजे कॉल मिली। कॉलर ने बताया कि भाई को किसी ने मार डाला है। पुलिस सिसोदिया मोहल्ला समयपुर बादली पहुंची। पहली मंजिल पर सोनू उर्फ झांडू मृतावस्था में फर्श पर पड़ा था। उसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि सोनू संजय गांधी ट्रांस्पोर्ट में चालक के तौर पर नौकरी करता था।

अवैध संबंधों का खुला राज
पुलिस ने सोनू की पत्नी से पूछताछ शुरू की, जिसने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने प्रेमी सागर के बारे में बताया। जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ करने पर पता चला कि सोनू की पत्नी सागर से प्यार करती थी। सोनू के जाने के बाद वह कई बार उसके घर आ जाया करता था।

प्रेमी संग गला घोंटकर की थी हत्या
सोनू को जब इस बारे में पता चला था। पत्नी से उसकी कहासूनी हुई थी। दोनों में हाथापाई तक हो गई थी। जिसके बारे में उसने सागर को बताकर सोनू को रास्ते से अलग कर शादी करने की बात कही थी। वारदात वाले दिन खाना खाने के बाद छत का दरवाजा पत्नी ने खुला छोड़ दिया था। रात करीब ढाई बजे सागर कमरे में आया। जिसने सोनू की उसकी सहायात से गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सागर उसी रास्ते से अपने घर में चला गया था। सुबह जब पत्नी सोकर उठी उसने पति की हत्या का  ड्रामा रच डाला था। जिसमें उसने और उसकी नंद ने पड़ोसियों पर शक जाहिर किया था।

वारदात की रात दोनों में हुई थी बातचीत 
वारदात के वक्त वह अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ सो रहा था। पत्नी को बराबर में सोते हुए कोई हलचल तक महसूस नहीं हुई। सोनू के परिवार ने भी पुलिस की कार्यवाई पर सवाल खड़े किए। पुलिस की टीम गठित कर आरोपी को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। शुरुआती जांच में ही पुलिस ने परिवार के फोन नंबर की सीडीआर खंगालने की कोशिश की। सोनू की पत्नी के फोन की सीडीआर खंगालने पर इलाके में ही रहने वाले सागर की कॉल सबसे ज्यादा दिखाई दी। वारदात की रात को भी दोनों में बातचीत हुई थी। पुलिस को मामला अवैध संबंधों का लगने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button