ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
खेल

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की शर्टलैस फोटो, आप भी देखें

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एकसाथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं गंवाते हैं। अनुष्का को जब भी समय मिलता है वो विराट से मिलने आ जाती हैं। दोनों कपल हाल ही में छुट्टियां मनाकर देश लौटे हैं। विराट कोहली ने अपने आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट शर्टलैस हैं और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुर्सी पर बैठी हुई हैं। ये तस्वीर किसी बीच की लग रही है। विराट ने इस तस्वीर के साथ दिल वाली इमोजी भी दी है।

बीते दिनों दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। टीम इंडिया की अगली चुनौती की बात करें तो भारतीय टीम अगली सीरीज से पहले गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में इकट्ठा होगी और यहां से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए धर्मशाला रवाना होगी। बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि भारतीय टीम गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में एकत्रित होगी और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच के लिए धर्मशाला जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button