ब्रेकिंग
MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें...
छत्तीसगढ़

CG Politics: नए किरदार में नजर आएंगे जय-वीरू? टीएस सिंहदेव बोले- हर बार एक ही फिल्म बने यह जरूरी नहीं

सरगुजा : कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने जय वीरु की जोड़ी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एक बार एक फिल्म या जोड़ी हिट हो गई तो अगली बार दूसरी फिल्म बनेगी हो सकता है. वही किरदार फिर हो या कुछ नए चेहरे सामने आए. बार-बार तो शोले नहीं बनती. कौन किस रोल में होगा ये हमारे डायरेक्टर प्रोड्यूसर डिसाइड करेंगे.

2018 में जय वीरू की जोड़ी ने दिलाई थी बड़ी जीत

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की जोड़ी ने साल 2018 में कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाई थी. ये सियासी फिल्म बड़ी हिट हुई इसलिए जोड़ी भी चर्चा में रही. समय के साथ इनके संबंधों में तरह-तरह की कंट्रोवर्सी भी देखी गई. आज एक बार फिर टीएस सिंहदेव से पूछा गया कि
क्या जय वीरू की जोड़ी फिर चलेगी तो इस पर उन्होंने जवाब दिया.

‘पूरी टीम ने किया था काम’

टीएस सिंहदेव ने कहा कि “जोड़ी नहीं टीम, दो नाम प्रमुखता से चल पड़े थे क्योंकि भूपेश पीसीसी प्रेसिडेंट थे. मैं नेता प्रतिपक्ष था तो ये दो नाम थोड़े प्रमुखता से चल रहे थे लेकिन हम लोगों ने सुनिश्चित किया था कि एक टीम पूरी खेलेगी तो उसमें संजीव कुमार भी थे, जया भादुड़ी भी थी, हेमा मालिनी भी थी, गब्बर जी भी थे, यानी पूरी टीम ने मिलके काम किया था.कई लोग पूछते हैं कि आगे क्या होगा जय वीरू की जोड़ी अब क्या करेगी.टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं उस पर यही हमेशा कहता हूं कि देखिए बड़ी एक सफल पिक्चर बनी शोले सुपरहिट हुई तो शोले 1, 2, 3, 4, 5 तो नहीं होता है. एक पिक्चर बनी अच्छी हिट हुई. फिर दूसरी पिक्चर बनी वो अच्छी हिट हुई. अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र भी कई पिक्चरों में हो सकता है. उसके बाद भी उन्होंने साथ में काम किया होगा. लोगों की सोच एक जगह आके रुक जाती है कि जय वीरु वही काम, वो तो रेण नदी में पानी चला गया, महान नदी में पानी चला गया. अब नई पिक्चरें बनेगी. सुपरहिट पिक्चरें बनाने की हम लोग कोशिश करेंगे.

अच्छी हिट पिक्चरें बनाने की हम लोग कोशिश करेंगे. इसमें नए रूप में और कलाकार भी आएंगे और साथी भी आएंगे. आज के दिन उस समय मान लीजिए जो युवा पीढ़ी अब सामने आ रही थी उनकी उपस्थिति उतनी नहीं थी. 2018 को 10 साल करीब होने को जा रहे हैं. 2017 की बात है तो चुनाव के पहले की तो 10 साल में बहुत परिवर्तन हो जाता है-टीएस सिंहदेव, पूर्व डिप्टी सीएम

नई फिल्म नए किरदार की बात
भले ही टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल के संबंध सत्ता आने के बाद जगजाहिर रहे. लेकिन टीएस सिंहदेव के बयानों ने संगठनात्मक एकरूपता दिखती है. वो अपने बयान में यह भी स्पष्ट कर रहे हैं कि जय वीरू की जोड़ी अब नही दिखेगी लेकिन उसके पीछे कारण किसी आपसी वयमानस्यता को नही बल्कि स्थिति, काल और परिस्तिथि को बता रहे हैं. सिंहदेव पूरी टीम के साथ नई फिल्म बनाने की बात कह रहे हैं. हालांकि 2028 की चुनावी फिल्म में मुख्य किरदार कौन निभाएगा ये तो कांग्रेस के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ही तय करेंगे.

Related Articles

Back to top button