ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
विदेश

अमेरिका का दावा- चीनी लैब से ही फैला कोरोना, मिला बड़ा सबूत

वॉशिंगटनः पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का कारण बनने वाला चीन इन आरोपों से इंकार करता आ रहा है कि इस वायरस को फैलाने में उसका कोई हाथ है। लेकिन अमेरिका सहित कई देश किलर कोरोना के लिए चीन को ही जिम्मेदार मान रहे हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि इस बात का बड़ा सबूत है कि कोरोना वायरस का संक्रमण चीनी लैब से फैला। हालांकि, माइक पोम्पियो ने मीडिया को कोई सबूत मुहैया नहीं कराया. दुनिया के कई देश काफी वक्त से वुहान स्थित चीनी लैब को शक की निगाह से देख रहे हैं. इस लैब में कोरोना वायरस पर रिसर्च किया जाता था।  हालांकि, चीन ने ऐसे सभी आरोपों को खारिज किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि इस बात का बड़ा सबूत है कि कोरोना वायरस का संक्रमण चीनी लैब से फैला।

हालांकि, माइक पोम्पियो ने मीडिया को कोई सबूत मुहैया नहीं कराया। दुनिया के कई देश काफी वक्त से वुहान स्थित चीनी लैब को शक की निगाह से देख रहे हैं। इस लैब में कोरोना वायरस पर रिसर्च किया जाता था हालांकि, चीन ने ऐसे सभी आरोपों को खारिज किया है । एक इंटरव्यू में रविवार को माइक पोम्पियो ने चीन पर बड़ा आरोप लगाया और सबूत की बात कही। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अमेरिका इस बात की जांच कर रहा है कि क्या कोरोना वायरस चीन के वुहान स्थित लैब से फैला। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- काफी बड़ा सबूत मौजूद है कि ये कहां से फैला। मैं आपको बता सकता हूं कि वुहान की लैब से इसके फैलने को लेकर काफी अहम सबूत मौजूद है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरव्यू के दौरान विदेश मंत्री कंफ्यूज भी नजर आए। उन्होंने कहा- ‘देखिए, अब तक के सबसे अच्छे एक्सपर्ट मानते हैं कि ये वायरस तैयार किया गया है। इस वक्त इस विचार को नहीं मानने के लिए मेरे पास तर्क नहीं है। ‘ लेकिन जब पोम्पियो को बताया गया कि अमेरिकी इंटेलिजेंस ने इसको लेकर औपचारिक बयान दिया है और उसमें विपरीत बात कही है कि वायरस इंसानों ने नहीं बनाया है तो उन्होंने कहा- ‘वह सही है, मैं उससे सहमत हूं।

इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भी ऐसा ही दावा किया था।ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने चीनी लैब से वायरस फैलने को लेकर सबूत देखा है, लेकिन वे इसे शेयर नहीं कर सकते। लेकिन ट्रंप के बयान के विपरीत गुरुवार को पोम्पियो ने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘हम नहीं जानते कि ये वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से आया। हम ये भी नहीं जानते कि ये वेट मार्केट से फैला या किसी और जगह से, हमारे पास इनके जवाब नहीं हैं।’

Related Articles

Back to top button