ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
पंजाब

Ludhiana Crime: लुधियाना में मां-बेटी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, आरोपी युवक भी बुरी तरह झुलसा, इलाके में दहशत

लुधियाना:  इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने सो रही मां-बेटी को जिंदा जलाने की खौफनाक साजिश रच दी। आरोपी राम शब्द ने रंजिश के चलते आधी रात को घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

गनीमत यह रही कि समय रहते महिला की आंख खुल गई और उसने तुरंत बच्चों को साथ लेकर दूसरे दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देते समय आरोपी खुद भी आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गया। इस संबंध में थाना दरेसी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राम शब्द की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में न्यू माधोपुरी की रहने वाली पीड़िता कंचन ने बताया कि आरोपी राम शब्द पिछले कुछ समय से उन्हें परेशान कर रहा था। बीती 4 मार्च को भी आरोपी उनके घर के गेट पर लातें मारकर हंगामा कर रहा था। उस समय पीड़िता अपनी बेटी भावना के साथ घर में अकेली थी। जब बेटी ने उसे बताया कि पिता घर पर नहीं हैं और उसे वहां से जाने के लिए कहा, तो वह उस समय तो चला गया, लेकिन उसके मन में कोई बड़ी साजिश चल रही थी।

पीड़िता ने बताया कि 5 मार्च की रात जब वह सो रही थी, तभी उसे अचानक महसूस हुआ कि कोई कमरे में पानी जैसा कुछ डाल रहा है। उसी समय पेट्रोल की तेज बदबू आने लगी और देखते ही देखते कमरे में आग लगा दी गई। आग की लपटें उठते ही घर में चीख-पुकार मच गई। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत बच्चों को संभाला और पिछले दरवाजे से बाहर निकल गई। गली में लगी स्ट्रीटलाइट की रोशनी में उसने देखा कि आरोपी राम शब्द वहां से भाग रहा था और वह खुद भी आग से झुलसा हुआ था।

Related Articles

Back to top button