ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

दिल्‍ली में शराब पर लगा कोरोना टैक्स, अब 70 फीसद महंगी बिकेगी

नई दिल्‍ली। Special Corona Fees on Wine: दिल्‍ली में शराब पर दिल्‍ली सरकार ने कोरोना टैक्‍स लगा दिया है। अब दिल्‍ली में पहले से 70 फीसद महंगी मिलेगी। यह आदेश मंगलवार से ही लागू होगा।  सरकार के आदेश के अनुसार शराब की बिक्री पर ‘स्पेशल कोरोना फ़ीस’ के नाम से टैक्स लगाया गया है। अब एमआरपी पर 70% ये नया टैक्स लगेगा। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह से बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी।

सीएम हुए सख्‍त

इधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज कुछ दुकानों पर अफरातफरी देखी गई। अगर हमें शारीरिक दूरी और अन्य नियमों के उल्लंघन के बारे में जानकारी मिलती है तो उस इलाके को सील करना पड़ेगा और छूट वापस ले ली जाएगी। दुकान मालिकों को जिम्मेदारी लेनी होगी। अगर किसी दुकान पर शारीरिक दूरी का उल्लंघन होता है तो दुकान बंद कर दी जाएगी। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि बाहर निकलते वक्त मास्क लगाएं , शारीरिक दूरी का पालन करें और हाथ धोते रहें।

सोमवार को खुली 700 से ज्‍यादा दुकानें

सोमवार को दिल्ली में 700 से अधिक दुकानें खोली गईं, लेकिन भारी भीड़ और लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने के चलते 2 घंटे में ही दिल्ली पुलिस ने सारी दुकानें बंद करा दीं। दरअसल, इस दौरान शराब खरीदने के लिए आए लोग शारीरिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। आश्चर्य की बात है कि इस दौरान लोगों ने मास्क जरूर लगा रखे थे।

दुकान खोलने का समय है निर्धारित

गौरतलब है कि दिल्ली में आप सरकार द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 6:30 बजे तक ही शराब की दुकानें खोली जाएंगी। इस निर्देश के तहत सभी शराब के दुकानदारों को समय का अक्षरश: पालन करना होगा, वरना बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button