ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

दुनिया कोरोना से लड़ रही है और कुछ लोग आतंकवाद फैला रहे : पीएम मोदी

नई दिल्ली। पाकिस्तान का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दुनिया आज कोविड-19 नामक गंभीर महामारी से लड़ रही है, लेकिन कुछ लोग आतंकवाद, फेक न्यूज और छेड़छाड़ किए गए वीडियो जैसे घातक वायरस फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को गुट निरपेक्ष आंदोलन (नाम) सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए यह बात कही।

पीएम बनने के बाद मोदी ने पहली बार गुट निरपेक्ष आंदोलन के सम्मेलन को किया संबोधित

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार गुट निरपेक्ष आंदोलन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मानवता दशकों के सबसे गंभीर संकट से गुजर रही है। ऐसे में गुट निरपेक्ष आंदोलन इससे निपटने में अहम योगदान कर सकता है। वर्तमान में अजरबैजान के राष्ट्रपित इल्हान अलीयेव नाम के अध्यक्ष हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टम की सीमाओं को उजागर किया है। इस महामारी के बाद हमें न्यायपूर्ण, समानतापूर्ण और मानवता पर आधारित वैश्वीकरण की जरूरत है। हमें ऐसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की आवश्यकता है, जो आज की दुनिया के प्रतिनिधि हों। उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन दुनिया की सबसे नैतिक आवाज रही है। इस भूमिका को बनाए रखने के लिए गुट निरपेक्ष आंदोलन को समावेशी होना होगा।

मानवता गंभीर संकट में, कोरोना से निपटने में अहम योगदान कर सकता है संगठन

प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत ने दुनिया के 120 से ज्यादा देशों को दवाइयां भेजी हैं। विश्व में आज भारत को मददगार (दुनिया की फॉर्मेसी) देश के रूप में देखा जा रहा है। हमने कई देशों के साथ भारत की चिकित्सा विशेषज्ञता को साझा करने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू की है।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में, भारत ने यह दिखाया है कि एक वास्तविक जन आंदोलन बनाने के लिए लोकतंत्र, अनुशासन, निर्णायकता एक साथ कैसे आ सकती है। ‘हम कोविड-19 के खिलाफ एक साथ खड़े हैं’ विषय पर इस सम्मेलन का आयोजन ऐसे समय में किया गया, जब विश्व गंभीर संकट से जूझ रहा है।

Related Articles

Back to top button