ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

Karnataka Crime News: शादी के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन और लूट! कर्नाटक की महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने दूसरे पति पर धोखा देने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने प्रेम संबंध के बाद इस्लाम धर्म अपनाकर शादी की, लेकिन पति ने उससे पैसे और गहने लेकर उसे सड़क पर छोड़ दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बागलकोट जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने महिला फूट-फूट कर रोने लगी और न्याय की गुहार लगाई. मुधोल की रहने वाली श्रीदेवी, जिनका नाम धर्म परिवर्तन के बाद हबीबा नाम बताया जा रहा है. मूल रूप से कुरुबा समुदाय से हैं. उन्होंने बताया कि करीब 14 साल पहले उनकी शादी अपनी ही जाति के एक युवक से हुई थी और उनके बच्चे भी हैं. बाद में काम के सिलसिले में मुधोल आने के दौरान उनकी मुलाकात साविफ कुम्पन नाम के एक व्यक्ति से हुई.

धर्म परिवर्तन कर कराई शादी

महिला का आरोप है कि साविफ ने पहले उससे प्रेम का नाटक किया और बाद में उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला. इसके बाद उनका नाम बदलकर हबीबा रखा गया और 7 फरवरी 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी हुई.

पैसे और गहने लेकर छोड़ने का आरोप

महिला का कहना है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उसका व्यवहार बदल गया. उसने उससे करीब 4 लाख रुपये नकद और 4 तोले सोने के गहने ले लिए. इसके बाद वह अपनी पहली पत्नी के पास चला गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकालकर सड़क पर छोड़ दिया.

पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता ने कहा कि अब मेरा पहला पति भी नहीं है और दूसरा पति भी मुझे छोड़कर चला गया. बच्चों को लेकर मैं कहां जाऊं. उसने यह भी आरोप लगाया कि जब वह मुधोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गई तो वहां उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

एसपी ने दिए जांच के निर्देश

मामले की जानकारी मिलने के बाद बागलकोट के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि पति द्वारा महिला को परेशान किए जाने की शिकायत मिली है. मुधोल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच महिला पुलिस स्टेशन के माध्यम से भी कराई जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button