ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
मध्यप्रदेश

Ratlam News: रतलाम में फोरलेन निर्माण के लिए हटाए गए अतिक्रमण, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने ढहाए बाधक मकान

रतलाम : शहर के लक्कड़पीठा क्षेत्र में सोमवार को नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की. मुख्य बाजार क्षेत्र में 18 मीटर चौड़े फोरलेन निर्माण होना है. निर्माण कार्य में बाधा बन रहे मकानों को तोड़ा जा रहा है. अवैध कब्जाधारियों के साथ ही दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे, इसके बाद नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर मकान जमींदोज कर दिए.

18 मीटर चौड़ा बनेगा फोरलेन

बीते 4 माह से इस क्षेत्र में तोड़फोड़ की कार्रवाई होती रही. एक दर्जन से अधिक मकान और अवैध कब्जे नहीं हट रहे थे. अवैध कब्जाधारी कानूनी दांवपेच से बाधा पैदा कर रहे थे. इसके बाद अब रतलाम नगर निगम में सख्त कार्रवाई कर बुलडोजर चलवाया. रतलाम के प्रमुख बाजार क्षेत्र को बाजना रोड एवं रिंग रोड से जोड़ने के लिए नगर निगम लक्कड़पीठा रोड को 18 मीटर चौड़ी फोरलेन बना रहा है.

महापौर व नगर निगम आयुक्त दे चुके नसीहत

फोरलेन बनाने के बारे में महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम आयुक्त अनिल भाना कई बार इस क्षेत्र में सड़क पर उतरकर व्यापारियों और रहवासियों से अतिक्रमण हटाने और शहर के विकास में सहयोग करने की अपील कर चुके हैं. इसके बाद क्षेत्र के कुछ लोगों ने अपने घरों और दुकानों को खुद ही तोड़ दिया. जिन लोगों ने नियम अनुसार पक्के निर्माण नहीं हटाए, उनके निर्माण पर नगर निगम ने कार्रवाई की है.

कई मकानों पर चला बुलडोजर

कुछ लोगों ने अतिक्रमण होने के बावजूद कानूनी दांवपेच से सड़क निर्माण को लेट करवा दिया. अब कोर्ट की तरफ से स्टे नहीं मिला तो नगर निगम ने सख्ती दिखाई. रतलाम नगर निगम के सिटी इंजीनियर महेश सिरोहिया ने बताया “सड़क निर्माण में बाधा बन रहे मकानों पर जेसीबी और पोकलेन की मदद से 3 से 4 मंजिला भवनों के अगले हिस्से को जमींदोज किया गया है. 4 महीने से फोरलेन निर्माण का कार्य रुका होने से रहवासियों के साथ ही सराफा बाजार और मुख्य बाजार में आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.”

Related Articles

Back to top button