ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!

असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर राजनीति अभी से ही गर्म होने लगी है. AIUDF के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने अपने एक बयान से कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर निशाना साधा है. असम में पिछले 10 साल से बीजेपी सत्ता में है और इस बार वह तीसरी बार भी सत्ता रहने की कोशिश करेगी. अजमल ने कहा, “हमारा लक्ष्य BJP को सत्ता से हटाना है, लेकिन कांग्रेस उन्हें दोबारा सत्ता में आने में मदद कर रही है. अब तक कांग्रेस के आठ विधायक BJP में शामिल हो चुके हैं.

AIUDF के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस BJP की ‘A टीम’ है. उन्होंने मीडिया से कहा कि कांग्रेस हमारे ऊपर इल्जाम लगाती है कि हम बीजेपी की B टीम हैं. लेकिन अब पता चल गया है कांग्रेस, बीजेपी की A टीम है.

एक पार्टी ही असम में बीजेपी के खिलाफ लड़ रही

मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि असम में एक ही पार्टी ही पार्टी है, जो बीजेपी के खिलाफ लड़ा रही और वह AIUDF है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक बीजेपी में चले जाते हैं. बता दें कि हाल में कांग्रेस ने तीन विधायकों को 3 निलंबित किया था और बादमें उन्होंने बीजेपी जॉइन की है. बीजेपी में शामिल होने वाले विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ करीमगंज नॉर्थ सीट से, बसंत दास मंगलदोई से और शशिकांत दास शामिल हैं.

असम विधानसभा चुनाव

असम की 126 विधानसभा सीटें इस साल चुनाव होने हैं. अभी चुनावों की तारीखों नहीं हुआ और अभी से सियासी पर चढ़ गया है. चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक शेड्यूल घोषित नहीं किया है, लेकिन मई तक इन चुनावों के होने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button