ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
दिल्ली/NCR

Ghazipur Crime News: गाजीपुर में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, शादी समारोह में हुआ था विवाद; ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे जाम

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां बड़े भाई की शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और हल्दी की रस्म का कार्यक्रम हो रहा था, लेकिन इसी दौरान 15 वर्षीय किशोर की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद परिवार और गांव में भारी आक्रोश फैल गया.

यह मामला गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा उधउपुर गांव का है. मृतक की पहचान 15 वर्षीय सुधरन राजभर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम उसके घर में बड़े भाई की शादी को लेकर हल्दी की रस्म चल रही थी. परिवार और रिश्तेदार इस खुशी के मौके पर जुटे हुए थे. इसी बीच गांव से कुछ दूरी पर रहने वाले दो युवकों ने सुधरन को फोन कर बुलाया.

युवकों ने उसे लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

बताया जा रहा है कि फोन आने के बाद सुधरन घर से निकलकर उनसे मिलने चला गया. इसके बाद आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. मारपीट इतनी गंभीर थी कि वह सड़क किनारे लहूलुहान हालत में गिर पड़ा. कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा और इस घटना की जानकारी फोन के जरिए उसके परिवार वालों को दी.

सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि सुधरन खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ है और बेहोश है. इसके बाद परिजन उसे तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मऊ जिले के एक अस्पताल में रेफर कर दिया. अस्पताल में उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई. आखिरकार मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घर में मचा कोहराम

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन जब शव को लेकर गांव पहुंचे तो पूरे गांव में गुस्सा फैल गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे जाम करने का प्रयास भी किया. हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जंगीपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर को उसके दो परिचित युवकों ने घर से बुलाकर लाठी-डंडों से पीट दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, परिवार की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं और मृतक से उनका पहले से विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button