ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
मध्यप्रदेश

Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है. मंगलवार दोपहर किडनी के गंभीर मरीज को इंदौर ले जा रही 108 एंबुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी-ठीकरी हाईवे पर अचानक खराब हो गई. एंबुलेंस खराब होने के कारण मरीज को तेज धूप में करीब एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे उसकी हालत और बिगड़ने लगी.

किडनी मरीज को लेकर इंदौर जा रही थी एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार, धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी संबंधी बीमारी के चलते बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर कर दिया था. इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें इंदौर ले जाया जा रहा था.

मरीज की पत्नी कला बाई नरगेश ने बताया कि, ”वे दोपहर के बीच बड़वानी से इंदौर के लिए रवाना हुए थे. लेकिन चकेरी-ठीकरी मार्ग पर पहुंचते ही एंबुलेंस अचानक खराब हो गई. एंबुलेंस बंद होने के बाद वे लंबे समय तक वहीं फंसे रहे. तेज धूप और गर्मी के कारण उनके पति की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिससे परिजन काफी परेशान हो गए.”

लोगों ने एंबुलेंस को धक्का देकर छांव में किया खड़ा
मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने बताया कि, दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है. इस बीच आसपास से गुजर रहे लोगों ने मानवता दिखाते हुए खराब एंबुलेंस को धक्का देकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया, ताकि मरीज को कुछ राहत मिल सके. करीब 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज छगनलाल नरगेश को इंदौर के लिए रवाना किया गया. घटना के दौरान परिजन और स्थानीय लोग स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराज नजर आए.

सीएमएचओ ने कही कार्रवाई की बात
इस मामले में सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि, ”उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है, क्योंकि वह अवकाश पर हैं.” उन्होंने कहा कि, ”मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.” यह घटना एक बार फिर जिले में 108 एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिलना बेहद जरूरी होता है.

Related Articles

Back to top button