ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

रेलवे फिर शुरू करने जा रही यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, ट्रेनों में मिलेगा पका हुआ खाना

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में यात्रियों को पका हुआ भोजन परोसना फिर से शुरू करने का आदेश जारी किया है। इस सेवा को कोरोना प्रतिबंधों के कारण बंद कर दिया गया था। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को एक पत्र में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) को सेवा फिर से शुरू करने के लिए कहा है। रेलवे बोर्ड ने यह भी कहा कि यात्रियों को रेडी-टू-ईट भोजन भी परोसा जाता रहेगा।

रेलवे के बयान के अनुसार सामान्य ट्रेन सेवाओं की बहाली, यात्रा करने वाले यात्रियों की आवश्यकताओं और देशभर के भोजनालयों, रेस्तरां, होटलों और ऐसे अन्य स्थानों में कोविड लाकडाउन प्रतिबंधों में ढील के मद्देनजर, रेल मंत्रालय द्वारा पके हुए खाने की सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेनों में खाने के लिए तैयार भोजन की सेवा भी जारी रहेगी।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में रेलवे ने महामारी के लिए लगाए गए विशेष टैग को वापस लेते हुए सामान्य ट्रेनों को चलाने की घोषणा की थी।

ट्रेनों के किराए में आई है कमी 

वहीं, पिछले दिनों रेलवे द्वारा ट्रेनों का स्‍पेशल दर्जा हटाने से यात्रियों का काफी फायदा हुआ है। इससे ट्रेनों के किराये में अच्‍छी खासी कमी आई है। रेल मंत्रालय द्वारा रोज 432 ट्रेनों से स्पेशल का दर्जा हटाते ही 300 रुपये से लेकर 570 रुपये तक किराया घट गया है। पिछले तीन दिनों में 1866 स्पेशल ट्रेनों का टैग बदला जा चुका है। कुल लक्ष्य 3110 ट्रेनों का टैग बदलने का है। ट्रेनों का नंबर बदलते ही अब प्रथम श्रेणी के एसी के साथ ही स्लीपर कोच भी लगने लगे हैं।

इसके साथ ही पिछले दिनों भारतीय रेलवे ने अपने तरह की अनोखी पहल में धार्मिक स्थानों तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस व 18 अन्य ट्रेनों को जल्द ही शाकाहार प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ये प्रमाण पत्र भारतीय सात्विक परिषद की तरफ से दिए जाएंगे, जिसने आइआरसीटीसी की मदद से शाकाहारी रेलवे सेवा की शुरुआत की है।

Related Articles

Back to top button